एक्सप्लोरर

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में 55 घंटों का वीकेंड कर्फ्यू, जानिए किन-किन कामों की रहेगी इजाजत, किन पर है बैन

दिल्ली में कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए इस हफ्ते यानि 15 और 16 जनवरी भी वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है. जहां आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर सभी गैर जरुरी गतिविधियों पर रोक लगा दिया गया है.

Weekend Curfew: दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाया जाने वाला वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) शुक्रवार 14 जनवरी की रात से लागू हो गया है. यह वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात दस बजे से शुरू होकर सोमवार की सुबह पांच बजे तक चलेगा. इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी गैर जरुरी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी. 

वीकेंड कर्फ्यू पर बाजार रहेंगे बंद लेकिन यह दुकाने रहेंगी खुली
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेश के मुताबिक दिल्ली में सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाएं जैसे किराने का सामान, सब्जियां और फल, दवाएं, दूध सहित दूसरी सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी. जबकि इस वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बाजार बंद रहेंगे. आवश्यक सेवाओं के लिए पिछले सप्ताह जारी किए गए ई-पास कर्फ्यू के दौरान मान्य होंगे.

मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी वीकेंड कर्फ्यू के दौरान 
मेट्रो सेवाएं इस हफ्ते वीकेंड कर्फ्यू (15 और 16 जनवरी ) को चलेंगी. मेट्रो को चलने की इजाजत डीडीएमए ने अपने पिछले दिशानिर्देशों में ही जारी कर दिया था.  हालांकि कर्फ्यू के दौरान मेट्रो सेवाएं और सार्वजनिक परिवहन बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी, लेकिन किसी भी यात्री को इसमें खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

दिल्ली मेट्रो के जरिये आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली) और ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक) पर 15 मिनट की समयांतराल पर मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध होंगी. जबकि दिल्ली के दूसरे मेट्रो की लाइनों पर वीकेंड कर्फ्यू के दौरान ट्रेनें 20 मिनट की समयांतराल पर उपलब्ध रहेंगी.

 

शुक्रवार को दिल्ली में कोविड के 24383 नए मामले आए, 34 की मौत
दिल्ली में शुक्रवार को कोविड के 24,383 नए मामले सामने आए जबकि 34 मरीजों की मौत हो गई. वहीं संक्रमण दर बढ़कर 30.64 फीसदी दर्ज की गई. नए मामलों की संख्या हालांकि गुरुवार की तुलना में कम है, लेकिन संक्रमण दर में वृद्धि हुई है. गुरूवार की तुलना में शुक्रवार को संक्रमण के मामले में 15.5 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई. 

इन नए मामलों के बाद  दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब 92 हजार 273 हो गयी है, जिनमें से 64 हजार 831 लोगों को होम आइसोलेशन में हैं. वहीं पूरे दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 27 हजार 531 है.

गौरतलब हो कि बीते गुरुवार को पूरे दिल्ली से 28 हजार 867 कोरोना के मामले सामने आए, जो कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक एक दिन में दर्ज संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं. जिसके लिए 98 हजार 832 लोगों की कोरोना जांच की गयी थी. 

यह भी पढ़ें: 

Jharkhand Corona Update: जानिए रांची, धनबाद समेत झारखंड के पांच बड़े शहरो में कोरोना से क्या हालात हैं?

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम जारी, आज के लिए येलो अलर्ट जारी, AQI भी बहुत खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget