एक्सप्लोरर

Delhi Weekend Curfew Guidelines: दिल्ली में आज प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में मत्था टेक सकेंगे श्रद्धालु, बस करना होगा ये काम

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आज प्रकाश पूर्व के दिन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू में छूट रहेगी. श्रद्धालु गुरुद्वारा जाकर माथा टेक सकेंगे. हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

Delhi Weekend Curfew New Guidelines: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है, जो शुक्रवार रात 10 बजे से ही शुरू हो चुका है और सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. इस बीच दिल्ली सरकार ने सिख समाज के लोगों को बड़ी राहत दी है. डीडीएमए द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आज यानी रविवार को प्रकाश पर्व के दिन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू में छूट रहेगी. इस दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा जाकर माथा टेक सकेंगे. हालांकि श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा. ऐसा न करने पर कार्रवाई हो सकती है.

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने जो आदेश जारी किया था, उसके मुताबिक बिना किसी जरूरी काम के लोगों का घर से बाहर निकलना मना था. यह आदेश अभी भी लागू ही रहेगी लेकिन सिर्फ गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाने वाले लोगों को छूट मिलेगी. इससे पहले डीडीएमए की ओर से निर्देश था कि दिल्ली में गुरुद्वारे समेत बाकी धर्म स्थल खुले रह सकते हैं. हालांकि श्रद्धालुओं को वहां पर जाने की इजाजत नहीं थी. अब सिख श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए सरकार ने छूट की घोषणा की है.

जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े लोगों को है छूट

रविवार 9 जनवरी सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती है. सिखों के लिए ये बड़ा दिन होता है. जिसे वे हर साल धूम-धाम से मनाते हैं. पिछली साल की तरह इस बार भी कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली में कई पाबंदियां लगी हुई हैं और जरूरी सेवाओं से जुड़े हुए लोगों के अलावा किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. ऐसे में सरकार का यह ऐलान सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े कुछ लोगों को अपना वैध पहचान पत्र दिखाकर बाहर आने जाने की छूट दी है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में दिख रहा है वीकेंड कर्फ्यू का असर! लगातार चेकिंग कर रही पुलिस

Delhi-NCR Weather and Pollution Report: दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने प्रदूषण को धोया, बढ़ गई ठंड और घटा अधिकतम तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget