एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

Delhi Weather News: आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि दो जुलाई को मानसून अपनी सामान्य तारीख आठ जुलाई से पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है. दिल्ली में भी मानसून की दस्तक हो चुकी है.

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मानसून के आने के बाद से भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है. बीते शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने गर्मी के असर को कम किया है. लेकिन, उमस अभी भी बरकरार है. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के कुछ हिस्सों में दोपहर करीब तीन बजे हल्की बारिश हुई.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने बुधवार को आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहने के अलावा गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश का अनुमान जताया है और 'येलो अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

8 जुलाई तक दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा. इसके बाद फिर 7 और 8 जुलाई को गरज के साथ बारिश का अनुमान है.

आठ जुलाई से पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है मानसून

आईएमडी के अनुसार, मध्यम बारिश को एक दिन में 7.6 मिमी से 35.5 मिमी के बीच बारिश के रूप में परिभाषित किया जाता है, जबकि भारी बारिश को एक दिन में 64.5 मिमी से 124.4 मिमी के बीच हुई बारिश के रूप में परिभाषित किया जाता है. आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि दो जुलाई को मानसून अपनी सामान्य तारीख आठ जुलाई से पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- 'CM केजरीवाल की गिरफ्तारी इमरजेंसी नहीं तो क्या है', सदन में BJP पर AAP सांसद संदीप पाठक का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget