एक्सप्लोरर

Delhi Weather: सावधान! दिल्ली में आज भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather News: दिल्ली में बारिश का दौरा जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में जोरदार बारिश हुई.

दिल्ली में शनिवार को मध्यम से तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की शिकायत सामने आई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को भी गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. IMD ने शहर के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 24.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 27 मिलीमीटर और पालम में 16.5 मिलीमीटर पानी बरसा.

कई इलाकों में लोगों को जलभराव का करना पड़ा सामना

विभाग ने बताया कि बारिश की वजह से उत्तर, मध्य, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का सामना करना पड़ा.

लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के मुताबिक, उनके बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दिन में जलभराव की कम से कम 10 शिकायतें मिलीं और उनमें से अधिकांश को एक घंटे के भीतर ही दूर कर दिया गया.

मौसम विभाग ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी

आईएमडी ने बारिश से यातायात जाम, सड़कों पर फिसलन, बागानों, बागवानी एवं खेतों में खड़ी फसलों को संभावित नुकसान और कच्चे घरों, दीवारों एवं झुग्गी-झोपड़ियों को मामूली क्षति सहित कमजोर संरचनाओं को आंशिक क्षति के बारे में चेतावनी जारी की है.

विभाग ने लोगों को यातायात संबंधी सलाह का पालन करने, जहां तक ​​संभव हो घर के अंदर रहने, खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने और जल निकायों एवं विद्युत प्रतिष्ठानों से दूर रहने की सलाह दी है. लोगों से बिजली के तारों को न छूने, खंभों के पास न खड़े होने और भारी बारिश की स्थिति में तुरंत सुरक्षित आश्रय लेने का आग्रह किया है.

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है. उसने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है.

93 दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 93 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है.

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget