एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ नए साल की शुरुआत, चलेंगी हाड़ कंपाने वाली बर्फीली हवाएं

Delhi Weather Update: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था. जबकि, आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुआ. दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का दौर जारी है. फिलहाल बुधवार से शीतलहर के तेज होने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिमी हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं. इससे धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा. वहीं न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज (1 जनवरी) की सुबह घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान जताया है. वहीं शहर के कुछ हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा, जबकि शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाया रह सकता है. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दो जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र में आ रहा है. इससे हवा की गति धीमी हो सकती है.

न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. राजधानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान आयानगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, इस बीच अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन के 15 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले थोड़ा ज्यादा था. सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस था. 

AQI ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सुबह छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार (31 दिसंबर) शाम चार बजे 24 घंटे का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंत्री गोपाल राय से मिले पुजारी, हर महीने 18 हजार रुपये वाली योजना के लिए दिया धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget