एक्सप्लोरर

Delhi Monsoon: इंतजार खत्म! बहुत जल्द दस्तक देने वाला है मानसून, जानें- दिल्ली में कब होगी एंट्री?

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली के मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत हैं. कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में रहने वालों को भीषण गर्मी से राहत का पूर्वानुमान है.

Delhi Monsoon News: देश की राजधानी दिल्ली के लोगों का भीषण गर्मी की वजह से हाल बेहाल है. मानसून के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में रहने वालों को अभी मानसूनी बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा. 19 जून को मानसून ने यूपी में आहट दे दी है. 

अब आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है ​कि दिल्ली में मानसून 25 जून के बाद किसी भी समय आने की संभावना है. इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि मानसून 27 जून तक आने की संभावना है.

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत हैं. राजधानी में 19 जनू को 55 साल में सबसे गर्म रात का सामना करने के बाद पूरे शहर में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है. बुधवार देर रात और गुरुवार की सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली थीं. 

इसका सीधा असर यह हुआ कि दिल्ली एनसीआर में गुरुवार की सुबह बादल छाए रहे और मौसम काफी सुहाना हो गया था. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, "पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव से गुरुवार को दिल्ली में लू की स्थिति में कमी आई. आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है."

शाम तक बारिश की संभावना 

भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राष्ट्रीय राजधानी में 21 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम के समय 45 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. 21 को जून देर शाम तक हल्की बारिश भी हो सकती है. 

26 जून तक छाए रहेंगे बादल 

आईएमडी के मुताबिक 21 जून को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो सामान्य से अधिक है. दिल्ली में 26 जून तक बादल छाए रहेंगे और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है. दिल्ली भारी बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है.

दिल्ली वालों को लू से मिली राहत 

दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश और आंधी के कारण लू के कहर से लोगों को राहत मिली है. दिल्ली में आर्द्रता 67 प्रतिशत से 46 प्रतिशत के बीच रही. गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक था. जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. 

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद सबसे पहले क्या करेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget