एक्सप्लोरर

Delhi Weather: झमाझम बारिश के बाद क्या आज फिर बिगड़ेगा मौसम? IMD की ओर से जारी रेड अलर्ट की जानें वजह

Delhi Weather News: दिल्ली में बीते दिन हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली. वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी कर भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश के बाद दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है.

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को रविवार (13 जुलाई) शाम हुई झमाझम बारिश से उमस भरे मौसम से बड़ी राहत मिली. वहीं सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी सुकून से कम नहीं रही.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार देर शाम को 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए अगले कुछ घंटों और आज के दिन और ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्व दिशा से बादल तेजी से राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

भारी बारिश से जनजीवन हो सकता है प्रभावित- IMD

IMD के अनुसार, 'रेड अलर्ट' का मतलब यह है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि भारी बारिश की संभावना के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है. रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.2 डिग्री कम है. 

विभाग ने आज के लिए बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है. तापमान 33 डिग्री अधिकतम और 26 डिग्री न्यूनतम के करीब रहने की उम्मीद है.

बारिश के बाद सुधरी दिल्ली की हवा

बारिश के कारण न सिर्फ तापमान में गिरावट आई है बल्कि हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. लगातार बढ़ते प्रदूषण से जूझती राजधानी के लिए यह एक सुखद संकेत है, क्योंकि बारिश ने वायुमंडल से धूल और प्रदूषक कणों को साफ करने में मदद की है.

सीपीसीबी की एक्यूआई श्रेणी के अनुसार, 0 से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. इस लिहाज से देखा जाए तो रविवार की बारिश ने दिल्लीवासियों को सिर्फ गर्मी से ही नहीं, बल्कि प्रदूषण से भी कुछ हद तक राहत दी है. हालांकि मौसम विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि आज भारी बारिश के कारण जलजमाव और यातायात बाधाएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, कई लोग दबे; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, कई लोग दबे; क्या बोले चश्मदीद?
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget