एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट, बादल छाए रहने की है संभावना, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Delhi Weather News: दिल्ली के मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने नया अपडेट जारी किया है. मंगलवार को दिल्ली में दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है.

Delhi Weather News: दिल्ली के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत रहा.आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई थी, हालांकि यह अभी भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर था.

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को यह 45.6 डिग्री सेल्सियस था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Delhi News: दिल्ली में हरियाली के मुद्दे पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की बैठक आज, 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

शुक्रवार तक 45 डिग्री पहुंच सकता है तापमान
रविवार को दिल्ली में उत्तर पश्चिम भाग में मुंगेशपुर में तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस और शहर के दक्षिण-पश्चिम इलाके नजफगढ़ में तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में भीषण लू चली थी. आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि बुधवार को तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा और शुक्रवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सुबह करीब साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है.

Delhi: सड़क हादसे में मारे गए संदीप ने चार लोगों को दिया नया जीवन, दान की दोनों किडनी और लीवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget