एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जानें होली तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का मानना है कि तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

Delhi Weather News: मार्च का महीना गुजरने के साथ गर्मी तेवर दिखाती जा रही है. मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए होली तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया था. लेकिन आलम ये है कि होली से पहले ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. 34 डिग्री सेल्सियस अभी तक का सबसे ज्यादा तापमान है. इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था यानी एक दिन में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. 

कल से बढ़ेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक कल से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. दिल्ली में बुधवार से तेज गर्म हवाएं भी चलने के आसार हैं. दोपहर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी. गर्म हवाएं लोगों की परेशानी को और बढ़ाएंगी. मौसम विभाग का मानना है कि तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा. तापमान में बढ़ोतरी के साथ साथ राजधानी दिल्ली में गर्मी भी बढ़ जाएगी. इस हफ्ते मौसम में आए बदलाव ने दिल्ली और एनसीआर का तापमान बढ़ा दिया है. 

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, खालिस्तानियों से संबंध के आरोप वाली याचिका खारिज

होली तक दिल्ली में 36-37 डिग्री पहुंच सकता पारा

मौसम विभाग का मानना है कि तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और होली तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा. इन दिनों दिल्ली और एनसीआर में तापमान बढ़ने के साथ तेज धूप निकल रही है. दिन में गर्म हवाओं की वजह से मार्च के महीने में लू के थपेड़े भी महसूस किए जा रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो मार्च के महीने में इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा तो अप्रैल और मई में लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल हो सकता है. 

Delhi News: दिल्ली में आया दो करोड़ का पानी बिल, अब सोसाइटी और जल बोर्ड में हुआ ये विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget