एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में टूटा 6 साल का रिकॉर्ड, सबसे गर्म दिन रहा 30 जनवरी, जानें कब होगी बारिश?

Delhi Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रहने की संभावना है.

Delhi Weather Today: दिल्ली के मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है. राष्ट्रीय राजधानी में 30 जनवरी सबसे गर्म दिन साबित हुआ. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है. इससे पहले 21 जनवरी 2019 को तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

शुक्रवार की सुबह दिल्ली में कोहरे की वजह से कुछ इलाको में लोगों को लो विजिबिलिटी का सामना करना पड़ा. सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर तक दर्ज किया गया. 

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध दिखाई दी. 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी तो अधिकतम तापमान में कमी के संकेत है. 

मौसम विभाग के मुताबिक 2 फरवरी को न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. इसके बाद 3 फरवरी को न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन एनसीआर में हल्की बारिश से होने का अनुमान है. 

5 फरवरी तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.  दिल्ली के आसमान में तीन और चार फरवरी को बादल छाए रहेंगे. गरज दोनों दिन गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. आईएमडी के मु​ताबिक इस बार फरवरी में भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी और मौसम में लगातार बदलाव भी देखने को मिल सकता है.

30 जनवरी को AQI 381 

राष्ट्रीय राजधानी में GRAP III प्रतिबंध लगाए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर 381 पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया. इसके साथ-साथ आने वाले दो दिनों में न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.  

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ अखिलेश यादव का रोड शो, बोले- 'सभी 70 सीटों पर हारेगी BJP'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget