एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में आज चमकेगी बिजली, चलेंगी तेज हवाएं, कब तक होगी बारिश? IMD का अलर्ट जारी

Delhi Weather News: दिल्ली में रविवार सुबह 42 मिमी बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग केंद्र में 33.5 मिमी, लोधी रोड पर 32 मिमी और पूसा केंद्र में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. आज भी बारिश का अनुमान है.

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी. रविवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली.

आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह राजधानी में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग केंद्र में 33.5 मिमी, लोधी रोड पर 32 मिमी और पूसा केंद्र में 27.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. रात ढाई बजे और तड़के साढ़े चार बजे के बीच बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई.

मौसम विभाग के अनुसार, तड़के 4:30 बजे पालम हवाई अड्डे पर हवा की रफ्तार 56 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जबकि दृश्यता रात दो बजे 4,000 मीटर से घटकर तीन बजे 1,500 मीटर रह गई. रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से सात डिग्री कम है. शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई.

सफदरजंग में 35.6 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान 

मौसम केंद्रों में, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो औसत से 7.5 डिग्री कम था. पालम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा, जो क्रमशः सामान्य से 4.2 और 3.8 डिग्री कम था.

आज कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी का कहना है कि सोमवार शाम तक गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश होने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार दोपहर चार बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 62 रहा. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget