एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today:  अब गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, 5 दिन में 40 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानें IMD अलर्ट  

Today Weather in Delhi: दिल्ली में फिर से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। चिंता की बात ये है कि आगामी कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं. 

Delhi Weather Update: दिल्ली वाले बारिश की वजह से मिली राहत के बाद अब गर्मी (Delhi Temperature) की ​तपिश झेलने के लिए तैयार रहें. सोमवार को छोड़ दें तो अगले पूरे सप्ताह में मौसम साफ रहेगा और पांच दिनों के अंदर दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. कहने का मतलब यह है कि गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. आगामी कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं. 

भारत मौसम विभाग (IMD Forecast) के अगले पांच दिनों के लिए जारी वेदर फोरकास्ट के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है. सुबह के तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं. मौसम विभाग के मुता​बिक हीटवेव चलने की पूरी संभावना है. रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. अगले सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम दोनों स्तर पर तापमान में बढ़ोतरी तय है.  

हालांकि, मई के महीने के पहले छह दिनों में अधिकतम अभी भी सामान्य से चार डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम है. मई में अभी तक सर्वाधिक अधिकतम तापमान नजफगढ़ इलाके का रहा है. शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली, लेकिन 12 बजे के बाद से शाम तक बादल छाने और धूल भरी हवा चलने की वजह से लोगों को राहत मिली. दक्षिण पूर्वी दिल्ली, पूर्वी और मध्य दिल्ली में हल्की बारिश भी हुई. इसके बावजूद तापमान में फर्क नहीं पड़ा. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35.1 डिगी रहा जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया. 

11 से 15 के बीच बारिश की न करें उम्मीद 

आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक सात मई को हल्की बूंदाबांदी होगी. उसके बाद आगामी कुछ दिनों तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. अगले सप्ताह तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना है. इसके बावजूद 11 मई से 15 मई के बीच औसत तापमान के करीब ही रहेगा. बता दें कि 11 से 15 मई के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में औसत तापमान 39.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहता है. 

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली सरकार के इस प्रोजेक्ट ने बदली छात्रों की जिंदगी, प्रॉजेक्ट वॉइस से छात्रों को मिल रहा ये फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget