एक्सप्लोरर

दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

Delhi Weather Today: दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार की शाम भारी बारिश होने लगी. मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली.

दिल्ली में शुक्रवार (16 मई) को शाम पांच बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर कहा कि खराब मौसम की वजह से उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है। एक्स पर किए पोस्ट ने कहा गया कि यात्री देरी से बचने के लिए एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो सहित अन्य विकल्प देख सकते हैं. यात्रियों से अपील की गई कि फ्लाइट की अपडेट जानने के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.

17 मई को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

शुक्रवार की सुबह नौ बजे दिल्ली का AQI 297 दर्ज किया गया जो खराब की श्रेणी में आता है. मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा रहा. दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है.

मौसम के मिजाज पर लोगों ने किया रिएक्ट

दिल्ली के मौसम में आए अचानक बदलाव पर लोगों ने रिएक्ट किया. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "बहुत ही मस्त मौसम हो रहा है बाहर, इंजॉय." एक शख्स ने कहा, "बारिश के कारण AQI में सुधार होगा. आशा करें कि ऐसा हो क्योंकि आज का दिन खतरनाक था." वहीं एक और शख्स ने लिखा, "चलो अब गर्मी से राहत मिलेगी."

मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, झारखंड और मध्य प्रदेश में गरज के साथ 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. इसके अलावा बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में गरज के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. IMD के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान में 16-22 मई के दौरान, यूपी और जम्मू-कश्मीर में 16 और 17 मई, उत्तरी मध्य प्रदेश में 18 और 19 मई को लू चलने की संभावना है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget