दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, आज छाये रहेंगे हल्के बादल, तापमान में गिरावट
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है. बुधवार को AQI 133 दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है. आज दिल्ली में आसमान में हल्के बादल रहेंगे.

दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की ठंड के साथ शुरू हुई है. अब सुबह और रात को तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे साफ है कि अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. वहीं, तेज हवाओं के कारण बुधवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला है. विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद के 2-3 दिनों में तापमान 2-3°C तक गिर सकता है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 1.1 गिरावट के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये औसत से 1.5 डिग्री अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 गिरावट के साथ 25.0 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा. नोएडा में अधिकतम तापमान 35.2 और गाजियाबाद में 36.7 डिग्री दर्ज किया गया है.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले लेनी होगी इजाजत- दिल्ली पुलिस
आज कैसा रहेगा मौसम?
विभाग के अनुसार, आज गुरुवार (8 अक्टूबर) को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. आज शहर का अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन के दौरान दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10-15 किमी तक जा सकती है.
हवा की गुणवत्ता में सुधार
बुधवार (7 अक्टूबर) को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 136 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' (Moderate) श्रेणी में आता है, जबकि 6 अक्टूबर को यह 179 था. साफ है कि AQI में 43 अंको की गिरावट आई है. इससे पहले 5 अक्टूबर को AQI 184 था, जिसका मतलब है कि 6 अक्टूबर को 5 अंकों के गिरावट के साथ AQI में थोड़ा सुधार हुआ था. हालांकि, 4 अक्टूबर को AQI 187 और 3 अक्टूबर को AQI 171 दर्ज किया गया था. साफ है कि हवा की गुणवत्ता में पिछले कुछ दिनों में काफी बदलाव देखने को मिला है.
पिछले 24 घंटों का दिल्ली का तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 15-20 किमी/घंटा की गति से चलीं. इस दौरान अधिकतम नमी का स्तर 88 प्रतिशत और न्यूनतम नमी का स्तर 43 प्रतिशत रहा.
दिल्ली: 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता, औसत AQI 171 रहा






















