एक्सप्लोरर

अगले दो घंटे में दिल्ली-NCR के इन इलाकों में गरज के साथ हो सकती है हल्की बारिश, IMD ने दी जानकारी

Delhi Weather Update: आईएमडी ने अगले दो घंटों में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, साउथ दिल्ली और देश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना जताई है.

Delhi NCR Weather: भीषण गर्मी का सितम झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लिए राहत भरी खबर है. आईएमडी ने अगले दो घंटों में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, साउथ दिल्ली (आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर डेरामंडी), तोशाम, भिवानी, लोहारू, फारूखनगर, सोहना (हरियाणा), नंदगांव, बरसाना, राया, मथुरा, टूंडला, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद (यूपी),  कोटपूतली, अलवर, विराटनगर, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ (राजस्थान) में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना जतायी है. इसके अलावा जींद, हिसार, गोहाना, हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, मट्टनहेल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल (हरियाणा) सिद्धमुख (राजस्थान) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना जताई है.

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लू की स्थिति बनी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्स से तीन डिग्री अधिक है. वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत रहा.

UPSC का रिजल्ट जारी, दिल्ली यूनिवर्सिटी की तीन छात्राओं ने टॉप चार में बनाई जगह

आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण बिजली ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है और मजदूरों, बेघर लोगों तथा जानवरों के लिए स्थिति असहनीय हो रही है. आईएमडी के अनुसार, दिल्लीवासियों को बुधवार को बारिश होने के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह इस साल का अभी तक का सर्वाधिक तापमान है. नजफगढ़ में तापातन 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बनकर उभरा था. आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है. वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget