एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश, 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, कई फ्लाइट डायवर्ट

Delhi Rain: मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में पांच जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज बारिश का असर ट्रैफिक पर भी देखने को मिला. वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.

Delhi Weather News: दिल्ली में मंगलवार शाम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली और बारिश हुई, जिससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिन में दिल्ली सहित उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में आंधी आने और बारिश होने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि पांच जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है. मौसम की वजह से दस फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया.  6.25 PM से 8 PM के बीच नौ फ्लाइट्स को जयपुर और एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया.

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जना के साथ आंधी आई और 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं.

Delhi Metro: अब WhatsApp के जरिए भी टिकट खरीद सकेंगे मेट्रो यात्री, DMRC ने इस लाइन पर शुरू की सेवा

पैदल यात्री इधर-उधर दौड़ते दिखे

पूरे शहर में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई पैदल यात्री इधर-उधर दौड़ते दिखाई दिए जबकि वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. मौसम कार्यालय ने बुधवार के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और बारिश के कारण यातायात बाधित होने तथा निचले इलाकों में पानी भर जाने की चेतावनी दी है. कार्यालय ने बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

दिल्ली में सबसे गर्म महीने मई में औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहता है. इस बार इस महीने में तापमान सामान्य से नीचे रहा और अधिक बारिश हुई.

मौसम विज्ञानियों ने सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभ को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. पश्चिमी विक्षोभ एक मौसम प्रणाली है, जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होती है और इसके कारण मानसून से पहले के मौसम यानी मार्च से मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में बेमौसम बारिश होती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “आमतौर पर, अप्रैल और मई में उत्तरी मैदानी इलाकों में पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ दर्ज किए जाते हैं. हमने इस बार 10 पश्चिमी विक्षोभ देखे हैं, जिनमें से ज्यादातर मजबूत थे.”

मई में दिल्ली में केवल नौ दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक

मई में दिल्ली में केवल नौ दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. इनमें से दो दिन कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला ने मई में अब तक 86.7 मिमी बारिश दर्ज की है. मई महीने में राष्ट्रीय राजधानी में औसतन 19.7 मिमी बारिश होती है.

शहर में अप्रैल में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जो 2017 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है. अप्रैल में कुछ इलाकों में लू की स्थिति देखी गई थी. कुल मिलाकर, इस साल मानसून से पहले दिल्ली में 158 फीसदी अधिक बारिश हुई है. इस अवधि के दौरान औसतन सामान्य 62.6 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 161.2 मिमी बारिश हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget