एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में रुक-रुककर बारिश, तापमान गिरा लेकिन उमस से कब मिलेगी राहत? जानें

Delhi Weather: मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने एबीपी लाइव को बताया कि कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे. झमाझम बारिश न होने की वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा.

पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इससे लगातार बढ़ रहे पारे से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल गयी है, लेकिन नमी की वजह से उमस और चिचिपाहट वाली गर्मी बनी हुई है, जिससे फिलहाल अगले कुछ दिनों तक लोगों को राहत नहीं मिलने जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने एबीपी लाइव से खास बातचीत में बताया कि दिल्ली में जो मानसून टर्फ सक्रिय है, वो रात के वक़्त ज्यादा सक्रिय है, इसलिए दिल्ली में ज्यादातर बारिश रात के वक़्त हो रही है, जिससे रात का मौसम थोड़ा ठंडा जरूर हो गया है. 

कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि लेकिन दिन में ज्यादा बारिश नहीं होने और फिर तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग असहज हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि मानसून की बारिश के लिए वातावरण में नमी होना भी जरूरी है. अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे. जैसे ही बादल दिन के वक़्त भी बरसने शुरू होंगे, दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिल जाएगी. लेकिन फिलहाल झमाझम बारिश नहीं होने के कारण लोगों को दिन में उमस के कारण थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस वक़्त ईस्ट यूपी और ईस्ट राजस्थान के साथ उत्तराखंड के इलाकों में काफी बारिश की संभावना है. इसलिए ईस्ट यूपी और ईस्ट राजस्थान के लिए मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तरखण्ड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली के तापमान को लेकर उन्होंने बताया कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जबकि आने वाले कुछ दिनों में इसके 33 से 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी हवाओं की वजह से दिल्ली में नमी का स्तर भी काफी रहेगा, जिससे लोग असहज महसूस करेंगे.

Delhi: माता वैष्णो देवी के दर्शन पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget