एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. शहर में बहुत हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम विभाग ने हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है. आज सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि 25 अगस्त तक शहर में बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद बारिश की संभावना न के बराबर है. 

दिल्ली में रविवार (23 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहे और मौसम का मिजाज बदला दिखाई दिया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 33.9  डिग्री सेल्सियस रहा. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

IMD के अनुसार, आज सोमवार (24 अगस्त)  को आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.  सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में फिर से बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.

कैसा रहा 24 घंटों के दौरान तापमान?

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की घटनाएं  दर्ज की गईं.  इस दौरान शहर के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.  पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 22-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) रहा, जबकि बाकी हिस्सों में यह सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा. दिन के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं. 

दिल्ली: कनाडा जा रहे पार्सल से खुला 'नार्को-टेरर' का राज, 4 अरेस्ट

महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की.  ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें,  अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है.

पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और  अंतर्राष्ट्रीय  घटनाओं को कवर किया है जिनमें,  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019,  बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021,  केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024,  रूस यूक्रेन युद्ध 2022,  इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं.

खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. 

 महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget