एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जंतर मंतर पर हल्ला बोल, AIMIM के नेता होंगे शामिल

Waqf Amendment Bill: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई. बैठक में एआईएमआईएम नेता शोएब जमई भी शामिल हुए.

Delhi News: दिल्ली में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ 17 मार्च को जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा. आज (रविवार) ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में रणनीति तैयार की गई. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई भी बैठक में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम के कार्यकर्ता और नेता शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे.

शोएब जमई ने कहा, “हम सबको राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर कौम के हित में एकजुट होना होगा. वक्फ संपत्तियों की हिफाजत हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ हम लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करेंगे.” बता दें कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. नए वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिम संगठनों में नाराजगी है. मुसलमानों का कहना है कि कानून वक्फ संपत्तियों के अधिकारों को कमजोर करने और  प्रशासनिक ढांचे में सरकार का सीधा दखल बढ़ाने की कोशिश है.

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई संगठनों का मानना है कि वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित बदलाव स्वायत्तता के लिए खतरा है. वक्फ बिल बोर्ड की वित्तीय और प्रशासनिक स्वतंत्रता पर असर डालेगा. इसलिए पूरे देश में विरोध किया जा रहा है. अब दिल्ली में भी वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है. एआईएमआईएम और अन्य संगठनों ने साफ किया है कि सोमवार को होने वाला प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा. प्रदर्शन में धार्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम जनता भी शामिल होगी.

एआईएमआईएम ने भी लिया संकल्प

प्रदर्शन में सभी दलों, संगठनों और समुदाय के लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. आयोजकों ने साफ किया कि विरोध प्रदर्शन का मकसद किसी सरकार या पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि समुदाय के हक की रक्षा करना है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और एआईएमआईएम ने संकेत दिया है कि वक्फ संशोधन बिल को वापस नहीं लेने पर देशभर में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. आने वाले दिनों में बैठकें और विरोध मार्च आयोजित करने की योजना भी बनाई जा रही है. एआईएमआईएम दिल्ली प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों को बचाने के लिए आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया है. 

ये भी पढ़ें- क्या पंजाब के CM को जल्द ही बदल दिया जाएगा? अरविंद केजरीवाल बोले, 'आपको...'

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल गांधी ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

UP News: 27 को लेकर बड़ी टेंशन में BJP? | SIR Controversy | CM Yogi |ABP News
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल, विपक्ष-सरकार में Nehru-Indira को लेकर घमासान | Seedha Sawal
Aniruddhacharya Controversy: 'बेशर्म' बोल पर लगेगा ब्रेक? | ABP News | Khabar Gawah Hai
Tanya Mittal Interview, BB19 Grand Finale, Neelam Giri और Gaurav Khanna पर खास बातचीत
IndiGo Flight Crisis: 5000 Flights Cancel! क्या आपका Refund भी फंसा है? |Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल गांधी ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
'आपके हिसाब से नहीं चलेगी संसद...', लोकसभा में भयंकर बहस, राहुल ने टोका तो अमित शाह ने दिया जवाब
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget