एक्सप्लोरर

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद वांटेड बदमाश पकड़ा गया, दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदात में था शामिल

Delhi News: गिरफ्तार बदमाश 25 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. हत्या के एक मामले में बुलंदशहर पुलिस को भी आरोपी की तलाश थी. दिल्ली पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को पकड़ लिया.

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस ने वांटेड बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान 38 वर्षीय इमरान उर्फ पहलवान के रूप में हुई है. जैतपुर निवासी इमरान के पास से चोरी की बाइक, सॉफिस्टिकेटेड पिस्टल और 4 कारतूस बरामद हुआ है. डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे 25 आपराधिक मामलों में बदमाश शामिल रहा है. हत्या के एक मामले में बुलंदशहर पुलिस को भी बदमाश की तलाश थी.

डीसीपी ने बताया कि इमरान भतीजे पर हमला करने की फिराक में था. दोनों के बीच विवाद की बात सामने आयी है. क्राइम ब्रांच सेंट्रल रेंज की पुलिस को आरोपी के मूवमेंट की सूचना मिली. बदमाश चांदनी महल इलाके में आने वाला था. सूचना पर क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में एसआई गोपाल, एएसआई राशिद खान, हेड कॉन्स्टेबल करण, गौरव, महिला कॉन्स्टेबल वर्षा की टीम को लगाया गया. देर रात राजघाट के पास बदमाश को टीम ने ट्रैप किया.

चोरी की बाइक के साथ पहुंचा बदमाश मुठभेड़ में घायल

चोरी की बाइक से पहुंचे आरोपी को पुलिस की टीम ने रुकने का इशारा किया. रुकने के बजाय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. एक गोली एसआई गोपाल के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी. पुलिस की टीम ने भी मोर्चा संभाला. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की. एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी. मुठभेड़ के बाद पुलिस की टीम ने बदमाश को दबोच लिया.

दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदातों में था शामिल

आरोपी के कब्जे से सॉफिस्टिकेटेड पिस्टल समेत चार राउंड जिंदा कारतूस और चांदनी महल इलाके से चुराई गयी एक बाइक बरामद हुई. मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया गया. इलाज के लिए आरोपी को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

विधायक विजेंद्र गुप्ता को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस भूमिका में दिखेंगे

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget