एक्सप्लोरर

'AAP ने जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया', वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कैसे काम करेगी नई सरकार?

Delhi Politics: दिल्ली में बीजेपी सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नई सरकार के कामकाज का अंतर दिखने लगेगा. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा.

Delhi News: दिल्ली में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अब राजधानी में गुड गवर्नेंस (अच्छा शासन) और बैड गवर्नेंस (खराब शासन) का अंतर लोगों को साफ दिखेगा. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया. बीजेपी की सरकार में ऐसा नहीं होगा. 

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण का बीजेपी ने अपने खर्चे से दिया, जबकि 2020 में आम आदमी पार्टी ने सरकारी खर्चे से 4.52 करोड़ रुपये के विज्ञापन छपवाए थे. उन्होंने कहा कि तीन दिन के विज्ञापन का पैसा दिल्ली वालों की जेब से गया. उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद फिजूलखर्ची पर रोक लगा दी गई है. 

ठेकों में गड़बड़ी का आरोप

बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार में एक ही कंपनी को ठेका मिलता था. उन्होंने कहा, "शब्दार्थ नाम की कंपनी को विज्ञापन और प्रचार से जुड़े ठेके दिए जाते थे. साफ है कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा था. अब बीजेपी की सरकार आ गई है. ऐसे घोटाले नहीं होंगे. टैक्स का पैसा जनता की भलाई पर खर्च किया जाएगा." 

'दिल्ली में दिखेगा बदलाव'

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता को धीरे-धीरे बदलाव नजर आने लगेगा. बीजेपी की सरकार जनसेवा के लिए आई है. सरकार का हर फैसला जनता के हित में होगा. उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल के पास सिर खुजाने तक का समय नहीं बचेगा. बीजेपी सरकार लगातार काम करने वाली है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पदभार ग्रहण पर अतिरिक्त खर्च नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार फिजूलखर्ची पर लगाम लगाकर जनता के पैसे का सदुपयोग करेगी. वीरेंद्र सचदेवा ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली में अब ईमानदार और पारदर्शी शासन चलेगा. व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम जनता को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा, "दिल्ली में बीजेपी की सरकार आने के बाद अब विकास कार्य तेज होंगे. बाजारों, सड़कों और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा. दिल्ली की जनता के भरोसे पर बीजेपी खरा उतरने की कोशिश करेगी." 

ये भी पढ़ें-1984 सिख विरोधी दंगा: सज्जन कुमार को मौत की सजा देने का अनुरोध, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली: दशहरा ग्राउंड हादसे में महिला की मौत, परिजन ने कहा- 'हमें न्याय चाहिए'
दिल्ली: दशहरा ग्राउंड हादसे में महिला की मौत, परिजन ने कहा- 'हमें न्याय चाहिए'
अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget