एक्सप्लोरर

Learning License Validity: दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने 31 मार्च तक बढ़ाई लर्निंग लाइसेंस की वैलिडिटी

Learning License Validity: दिल्लीवासियों को बड़ी राहत देते हुए परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी बढ़ा दी है. सरकार ने ये फैसला कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है.

Learning License Validity: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. बता दें कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने हाल ही में लर्निंग लाइसेंस की वैधता को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है. ये वैधता उन लर्निंग लाइसेंस की बढ़ाई गई है जो 1 फरवरी 2020 से 31 जनवरी 2022 के बीच खत्म हो गई थी.

पहले भी बढ़ाई गई वैधता

केंद्र शासित प्रदेश के परिवहन विभाग ने एक आदेश में कहा है कि कोविड संक्रमण की वजह से स्किल टेस्ट स्थगित है. आदेश में कहा गया है कि बीते साल 29 सिंतबर को लर्निंग लाइसेंस की वैलिडिटी 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी. इसके बाद फिर 30 नवंबर 2021 को 31 जनवरी 2022 तक के लिए वैधता बढ़ा दी गई थी.

'फेसलेस सेवाएं' कर रही थीं काम

आपको बता दें कि 6 जनवरी से, परिवहन विभाग ने द्वारा ड्राइविंग स्कील टेस्ट को निलंबित कर दिया गया है, जबकि इसकी ऑनलाइन 'फेसलेस सेवाएं' काम करती रही हैं. साथ ही ये भी बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आरटीओ में मौजूदा और नए दोनों ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नियुक्तियों को निलंबित कर दिया गया था.

कोरोना केस बढ़ने से हुई परेशानी

विभाग ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा कि ड्राइविंग स्किल टेस्ट और टेस्ट के लिए नई नियुक्तियों को निलंबित करते हुए लर्नर लाइसेंस की वैधता 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है. लर्नर लाइसेंस की वैधता छह महीने है, जिसके बाद लाइसेंस धारक तो स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए ड्राइविंग स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा. आदेश में ये भी कहा गया है, कई लर्निंग लाइसें होल्डर्स ड्राइविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में असमर्थ हैं. कोविड के बढ़ते मामलों के बीच स्किल टेस्ट स्थगित किए गए है, जिस वजह से ऐसी परेशानी सामने आ रही है. इसी को देखते हुए विभाग ने लर्निंग लाइसेंस की वैधता को बढ़ाने का फैसला लिया है.

कैलाश गहलोत ने किया ट्वीट

दिल्ली की आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने सभी लर्निंग लाइसेंस और भारी ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता अगले तीन महीने यानी 31.03.2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, कई लोग दबे; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, कई लोग दबे; क्या बोले चश्मदीद?
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget