एक्सप्लोरर

DU में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर चले टीयर गैस, DUSU अध्यक्ष बोले, 'विरोध बिना कोई नहीं सुनता'

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी में हुए बवाल पर प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रतिक्रिया सामने आई है. स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष कहते हैं कि प्रदर्शन के बिना सुनवाई नहीं होती है.

Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी में सोमवार की रात जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज से भगदड़ की स्थिति बन गई. पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी दागे. छात्रों का प्रदर्शन डीन ऑफिस के बाहर सुबह से जारी था. रात तक छात्रों की मांग पर गतिरोध की स्थिति बनी रही. प्रदर्शनकारी परीक्षा स्थगित करने की मांग पर अड़े थे. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने फैकल्टी का गेट बंद कर डीन डॉ अंजू वली टिक्कू को बाहर जाने से रोक दिया.

डीन ने पुलिस को मदद के लिए बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किए और आंसू गैस के गोले भी दागे. दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रौनक खत्री कहते हैं, "14 घंटे प्रदर्शन के बावजूद सुनवाई नहीं हुई. मेरे कहने पर छात्र प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे. प्रदर्शन के बिना दिल्ली यूनिवर्सिटी सुनता नहीं है." उन्होंने बताया कि छात्रों का कैंपस में शांतिपूर्वक प्रदर्शन चल रहा था. रात को प्रदर्शनकारी छात्रों से कहा कि सर्कुलर निकलने के बाद डीन को फ्री कर दिया जाएगा.

यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज

तीनों लॉ फैकल्टी के अध्यक्ष ने डीन से परीक्षा स्थगित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि फैकल्टी की देरी से नियुक्ति होने के कारण सिलेबस पूरा नहीं हुआ था. रात 12 बजे नोटिफिकेशन जारी किया गया कि एग्जाम होल्ड किए जा रहे हैं. अब भी एग्जाम स्थगित नहीं किए गए. रात को पुलिसकर्मी कैंपस के अंदर पहुंचे और लाठीचार्ज किया, टियर गैस छोड़ी. एबीपी न्यूज ने प्रदर्शनकारी छात्रों से भी बातचीत की.

लॉ फैकल्टी के छात्र आदित्या कहते हैं कि सुबह 10 बजे से डीन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन चल रहा था. यूनिवर्सिटी प्रशासन को 10 दिनों से सिलेबस पूरा नहीं होने की जानकारी दी जा रही थी. फॉर्म भरने में दिक्कतों का भी हवाला दिया जा रहा था. यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से समस्या का समाधान नहीं निकला. जवाब में कहा गया कि कमिटी बनाई जाएगी.

प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती

आदित्या कहते हैं कि डीन नहीं मान रही थीं. बच्चों ने गेट बंद कर समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने डीन के साथ बदतमीजी से इंकार किया. उन्होंने कहा कि डीन से छात्र समस्या का समाधान चाहते थे. कैंपस में पुलिस को नहीं बुलाना चाहिए था. अब भी परीक्षा होल्ड की गई है, स्थगित नहीं की गई. लॉ फैकल्टी के आशीष चौटाला कहते हैं कि 10 बजे प्रदर्शन शुरू हुआ. डीन ने दोपहर 2 बजे बात की लेकिन रात तक कोई हल नहीं निकाला. टालमटोल का रवैया अपनाने की वजह से मैडम को नहीं जाने दिया गया.

लॉ फैकल्टी के छात्र जय सिंह कहते हैं कि किसी को रोका नहीं गया. बात सुने बिना पुलिस को बुला लिया गया. पुलिस ने बच्चों को कल बहुत मारा पीटा. छात्रों को घसीट घसीट के पुलिस ने मारा. लॉ फैकल्टी के शिवम मालिक कहते हैं कि पुलिस ने कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों को मारा. उन्होंने एक साल में दो के बजाय तीन सेमेस्टर पूरे करने पर सवाल उठाये. 

ABVP ने UGC को सौंपी मांगों की फेहरिस्त, उच्च शिक्षा और छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
Delhi News: दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget