एक्सप्लोरर

DU Admission 2nd Phase: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का दूसरा राउंड आज से, 10 अक्टूबर तक चुन सकते हैं कॉलेज और कोर्स

DU UG Admissions 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए दाखिले का दूसरा चरण आज यानी 26 सितंबर से शुरू होगा. स्टूडेंट्स 10 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म.

Delhi University UG Admissions 2022 Second Phase To Begin From Today: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के सीयूईटी यूजी प्रोग्राम्स में एडमिशन (Delhi University UG Admissions 2022) के लिए दाखिले का दूसरा दौर (Delhi University UG Admissions 2nd Phase) आज यानी 26 सितंबर 2022 दिन सोमवार से शुरू हो रहा है. आज से शुरू होकर ये सेकेंड फेज 10 अक्टूबर तक चलेगा. इस फेज के अंतर्गत अब कैंडिडेट्स को कॉलेज और कोर्स की वरीयता भरनी है. यानी वे जिस कोर्स और जिस कॉलेज में एडमिशन चाहते हैं, उन्हें इसकी जानकारी फॉर्म में भरकर जमा करनी है.

अधिक से अधिक विकल्प भरें –
26 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच कैंडिडेट्स अपना सीयूईटी स्कोर और कॉलेज तथा कोर्स का प्रिफरेंस भर सकते हैं. इसी के बेसिस पर तय होगा कि उन्हें किस कॉलेज में एडमिशन मिलेगा. इसे भरते समय खास सावधानी रखें. अगर यहां गलती हो जाती है तो आगे सुधार का मौका नहीं मिलेगा. एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि फॉर्म भरते समय अधिक से अधिक ऑप्शन भरें.

कैसे चुनें विकल्प –
कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम में स्टूडेंट्स को अपग्रेड और फ्रीज ऑप्शन मिलेंगे. अपग्रेड ऑप्शन चुनने से वे कोर्स बदल सकते हैं और फ्रीज ऑप्शन से सीट पक्की कर सकते हैं. अपग्रेड ऑप्शन चुनते समय सावधान रहें. ये ऑप्शन तब मिलेगा जब सीट आवंटित हो जाएगी. अगर किसी ने ये ऑप्शन चुन लिया तो उसे उसकी प्रायॉरिटी के हिसाब से दूसरी सीट मिल जाएगी. ऐसे में पहली वाली सीट खुद ब खुद रद्द हो जाएगी. इसके बाद उन्हें आवंटित कोर्स और कॉलेज में एडमिशन लेना होगा.

दूसरा विकल्प कब चुनें –
स्टूडेंट्स ऑप्शन को पक्का करने के लिए फ्रीज विकल्प चुन सकते हैं. इसे चुनते ही उनका चुने हुए कोर्स और कॉलेज में दाखिला पक्का हो जाएगा. अगर वे ये ऑप्शन चुन लेते हैं तो उन्हें कोर्स या कॉलेज बदलने को नहीं मिलेगा. अगर दोनों में से कोई ऑप्शन नहीं चुनते हैं तो वही कॉलेज मिलेगा जो आवंटित किया गया है. इसमें वे बाद में चेंज नहीं कर सकते.  

आवंटित सीट जरूर करें स्वीकार –
सीट आंवटन के संबंध में एक और जरूरी जानकारी ये है कि एडमिशन प्रॉसेस में बने रहने के लिए कैंडिडेट्स का सीट स्वीकर करना जरूरी है. ऐसा न करने पर वे सिस्टम से बाहर हो जाएंगे. इसलिए जो भी सीट आवंटित हो उसे स्वीकर जरूर करें.

ये भी पढ़ें:

Bihar Government Job: बिहार को-ऑपरेटिव बैंक में बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट्स इस तारीख के पहले करें अप्लाई

DU UG Admissions 2022: शुरू होने वाला है डीयू में एडमिशन का दूसरा चरण, अधिकतम कॉलेज और कोर्सेस का करें चयन, जानें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget