एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे एडहॉक शिक्षकों के लिए राहत की खबर, नहीं हटाए जाएंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एडहॉक शिक्षकों के संबंध में सर्कुलर जारी किया है. अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ा रहे एडहॉक शिक्षकों के लिए सर्कुलर बड़ी राहत है. असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने सर्कुलर जारी किया.

Delhi University News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ा रहे एडहॉक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों के प्रिंसिपल को सर्कुलर जारी कर किसी भी एडहॉक शिक्षक को नहीं हटाने को कहा है. सर्कुलर दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार की तरफ से जारी हुआ है. असिस्टेंट रजिस्ट्रार की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि एडहॉक टीचर की स्थायी नियुक्ति नहीं होने तक ना हटाया जाए.

एडहॉक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर

दिल्ली टीचर एसोसिएशन की ओर से एडहॉक शिक्षकों की कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति का मुद्दा उठाया गया था. मुद्दा उठने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर एडहॉक शिक्षकों को राहत दी. दिल्ली शिक्षक संगठन (डीटीए) ने डीयू प्रशासन के फैसले का स्वागत किया है. डीटीए का कहना है कि विश्वविद्यालय का फैसला  ना केवल शिक्षकों के हित में है बल्कि छात्रों के हित में भी है. एडहॉक शिक्षक स्थायी नियुक्ति होने तक कॉलेजों में निश्चिंत होकर पढा सकेंगे और छात्रों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी. डीयू प्रशासन का सर्कुलर आने के बाद एडहॉक शिक्षक पूरी तरह सुरक्षित हैं.

स्थायी नियुक्ति होने तक नहीं हटाए जाएंगे

गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभागों और कॉलेजों में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की जा रही है. फिलहाल स्क्रीनिंग और स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है. शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही देरी के बीच डीयू प्रशासन ने सर्कुलर सभी कॉलेजों और विभागों को जारी किया. डीटीए के अध्यक्ष डॉ हंसराज सुमन ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय का 20 जुलाई से शैक्षणिक सत्र 2022-23 शुरू होने जा रहा है. जल्द ही थर्ड ईयर की क्लासेस शुरू हो जाएगी. कॉलेजों और विभागों में छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए एडहॉक शिक्षकों को प्रशासन जरूरी जिम्मेदारियां और दिशानिर्देश दे सकेगा और जॉइनिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी.

Delhi News: 23 हफ्ते की प्रेगनेंट कुंवारी महिला को HC ने नहीं दी थी गर्भपात की इजाजत, SC ने कहा- देखते हैं

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जारी किया सर्कुलर 

डॉक्टर हंसराज सुमन ने कहा कि सभी शिक्षक संगठनों ने नियुक्ति में आ रही दिक्कतों पर कुलपति और डीन ऑफ कॉलेजेस को पत्र भी लिखा था. पत्र के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एडहॉक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जरूरी सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के मुताबिक जब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है, उन्हें किसी भी कॉलेज या विभाग से नहीं निकाला जाएगा. दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेज और डिपार्टमेंट में पढ़ा रहे हजारों एडहॉक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है.

Video: सफदरजंग हॉस्पिटल परिसर में साड़ी के घेरे में महिला की हुई डिलीवरी, परिवार का आरोप- भर्ती नहीं किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget