एक्सप्लोरर

DU में नए सेशन का पहला दिन छात्रों से गुलजार, शेयर किए अपने-अपने अनुभव

दिल्ली यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स का सेशन बुधवार से शुरू हो गया. कई कॉलेज ने नये बैच (फ्रेशर्स) को सिलेबस और अन्य गतिविधियों से अवगत करवाने के मकसद से ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए.

Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) का कैम्पस बुधवार को 2022-23 सेशन के पहले दिन छात्र-छात्राओं से गुलजार रहा. सेशन के पहले दिन स्टूडेंट्स में उत्साह के साथ-साथ घबराहट भी थी क्योंकि उन्होंने आज से जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया. दिल्ली यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स का सेशन बुधवार से शुरू हो गया. कई कॉलेज ने नये बैच (फ्रेशर्स) को सिलेबस और अन्य गतिविधियों से अवगत करवाने के मकसद से ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए.

स्टूडेंट्स में दिखा उत्साह
इस दौरान कुछ छात्र घबराये हुए थे तो कुछ रोमांचित थे. बहुत सारे बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे. रामजस कॉलेज में हिस्ट्री ऑनर्स में एडमिशन लेने वाली नेहल के साथ कैम्पस में पहले दिन उनकी मां भी आयीं थीं. नेहल ने कहा रामजस मेरी पहली पसंद नहीं था लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रही. यह एक अच्छा कॉलेज है. मैं डीयू के कैम्पस में पहली बार जा रही हूं. मेरे कुछ दोस्तों ने भी इसी कॉलेज में एडमिशन लिया है. यह एक अच्छा अनुभव होगा.

पहले दिन हुआ ओरियंटेशन कार्यक्रम
वहीं श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में एडमिशन लेने वाली हरियाणा की गरिमा राजपूत अपनी नई यात्रा को लेकर उत्साहित और आशा से भरी थीं. उन्होंने कहा यह मेरे लिए खास दिन है. मैं यहां से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई करूंगी. यह कॉलेज बहुत फेमस है. यह कैम्पस बहुत खूबसूरत है. गरिमा राजपूत ने आगे कहा हमें कॉलेज के पहले दिन केवल दस्तावेज जमा करने हैं और फिर ओरियंटेशन कार्यक्रम होगा. मुझे नहीं लगता कि पहले दिन कोई क्लास होगी. 

70,000 सीटों पर अब भी प्रवेश जारी
नये बच्चों के स्वागत के लिए कॉलेज भर में पोस्टर चस्पा किए गए थे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) जैसे छात्र संगठनों के सदस्य नए छात्रों की सहायता करते नजर आए. नेहल और गरिमा राजपूत उन हजारों स्टूडेंट में शामिल हैं जिन्होंने सामान्य यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर एडमिशन लिया. हालांकि, डीयू के विभिन्न कॉलेजों में 70,000 सीटों पर प्रवेश अब भी जारी हैं लेकिन पहले सेमस्टर के स्टूडेंट के लिए सेशन बुधवार से शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली के हरिनगर इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिले पति-पत्नी और मेड, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget