एक्सप्लोरर

एक के बाद एक दो हत्या से सनसनी, चंद घंटों में दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा, हिरासत में 5 नाबालिग

Murder Case: 20 फरवरी को एक के बाद एक दो हत्याओं से दिल्ली दहल उठी थी. पुलिस ने चार टीमों का गठन किया था. वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

Delhi News: पूर्वी दिल्ली की पुलिस ने दो हत्याओं की गुत्थी को महज चंद घंटे में सुलझाते हुए पांच नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है. दोनों वारदात को आरोपियों ने शराब के नशे में अंजाम दिया था. डीसीपी अभिषेक ढाणियां ने बताया कि घटना 20 फरवरी की है.

न्यू अशोक नगर पुलिस को रात में सूचना मिली. सूचना पर एसआई बिजेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल रोहित कोंडली ब्रिज से डल्लूपुरा की ओर जाने वाले मोड़ के पास पहुंचे. मौके पर 30 वर्षीय शख्स खून से लथपथ मिला. शरीर पर चाकू से वार किए जाने के घाव भी थे.

घायल को तुरंत एलबीएस अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान दल्लूपुरा निवासी पप्पू के रूप में हुई. पप्पू मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला था. जांच के दौरान पता चला कि मृतक साहिबाबाद की कंपनी में काम करता था. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया. क्राइम और एफएसल की टीम से साक्ष्य जुटवाए गए. अशोक नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई. हत्या की दूसरी घटना गाजीपुर में हुई. पुलिस को शव की सूचना मिली. एएसआई योगेंद्र और हेड कॉन्स्टेबल मोनू मौके पर पहुंचे.

दो हत्याओं की सुलझाई गुत्थी

पेपर मार्केट वाइन शॉप के पीछे व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. मृतक की पहचान 49 वर्षीय रमेश के रूप में हुई. सीसीटीवी फुटेज की जांच में चार युवकों को रमेश पर हमला करते हुए देखा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. डीसीपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार स्पेशल टीमों का गठन हुआ. टीम ए में एसीपी पवन कुमार और एसएचओ न्यू अशोक नगर हारुन अहमद शामिल किए गए. टीम बी में एसीपी नित्या राधा कृष्णा और एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड के इंस्पेक्टर अरुण कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी गई.

पुलिस को ऐसे मिली सफलता

टीम सी में एसीपी नित्या राधा कृष्णा और स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक को रखा गया. टीम डी में गाजीपुर थाना के एसएचओ ब्रह्म दत्त और इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में सफलता मिली. जांच में पता चला कि दोनों हत्याएं एक ही गिरोह ने की थी. चंद घटों में आरोपियों को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि गाजीपुर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. जन्मदिन की पार्टी में शराब पीने के दौरान मृतक का आरोपियों से झगड़ा हुआ था. गाजीपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपी न्यू अशोक नगर पहुंचे. उन्होंने दल्लूपुरा रोड पर मृतक राहगीर के साथ लूटपाट का प्रयास किया. विरोध करने पर चाकू मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है. 

ये भी पढ़ें-1984 सिख विरोधी दंगा: सज्जन कुमार को मौत की सजा देने का अनुरोध, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget