एक्सप्लोरर

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कल इन रास्तों पर जानें से बचें

Eid-e-Milad-un-Nabi 2024: एडवाइजरी के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच जुलूस मदरसा निजामिया ई ब्लॉक से सम्राट सिनेमा के पास, शकूरपुर तक निकाला जाएगा.

Delhi Traffic Advisory on Eid-e-Milad-un-Nabi: देशभर में सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जाएगा. पैगंबर मोहम्मद के जन्म की याद में मनाए जाने वाले इस त्योहार के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस की तरफ से कहा गया कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस निकाले जाने के कारण सोमवार (16 सितंबर) को दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा.

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, मध्य दिल्ली में सुबह 11 बजे जुलूस बाड़ा हिंदू राव से पहाड़ी धीरज, चौक बारा टूटी, सदर बाजार, कुतुब रोड, लाहौरी गेट, खारी बावली, मस्जिद फतेहपुरी, कटरा बाड़ियान, फराश खाना, लाल कुआं, चौक हौज काजी और चावड़ी बाजार से होते हुए चौक जामा मस्जिद तक निकाला जाएगा.

यहां मिलेगा हैवी ट्रैफिक
एडवाइजरी में कहा गया है कि जुलूस के कारण रानी झांसी रोड, चांदनी चौक रोड, बाड़ा हिंदू राव रोड, एसपीएम मार्ग, खारी बावली मार्ग, हरे राम मार्ग, चावड़ी बाजार रोड, जामा मस्जिद रोड आदि पर भारी यातायात होने की उम्मीद है.

दिल्ली में कल ये रास्ते रहेंगे बंद
इसमें कहा गया है कि जुलूस के मद्देनजर बाड़ा हिंदू राव मार्ग, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कुतुब रोड, हरे राम मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग, कटरा बाड़ियान रोड, लाल कुआं बाजार रोड, हमदर्द रोड, चावड़ी बाजार और आसपास की सड़कों पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

एडवाइजरी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच जुलूस मदरसा निजामिया ई ब्लॉक से सम्राट सिनेमा के पास, शकूरपुर तक निकाला जाएगा.

इन रास्तों पर निकलेगा जुलूस
एडवाइजरी में कहा गया है कि दक्षिणी दिल्ली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जुलूस पारे वाली मस्जिद आंबेडकर कॉलोनी, छतरपुर से अंधेरिया मोड़, एमजी रोड, कालका दास मार्ग होते हुए दरगाह हजरत ख्वाजा बख्तियार काकी, महरौली तक निकाला जाएगा.

इन इलाकों में भी यातायात रहेगा प्रभावित
इसमें कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार और कल्याणपुरी में, जुलूस 27 ब्लॉक त्रिलोक पुरी बस स्टैंड, पॉकेट-2 मयूर विहार, कर्बला कोटला गांव, मयूर विहार पॉकेट-1, आचार्य निकेतन रोड, त्रिलोक पुरी बस स्टैंड से निकाला जाएगा. पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में भी जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहेगा.

ये भी पढ़ें

दिल्ली के तिलक नगर में पुलिस का छापा, नकली वीजा बनाने की 'फैक्ट्री' का खुलासा, 7 एजेंट अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
नशे में था दूल्हा, बिना मर्जी के हुई शादी! HC ने खारिज की तलाक की याचिका
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget