एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में 4 डिग्री तक गिरा पारा, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट, ठंड से लोग परेशान 

Delhi Weather News: मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी करते हुए आगामी तीन दिनों के लिए शीतलहर की आशंका जताई है. 

Delhi Weather Update: दिल्ली में नये सिरे से तापमान गिरने का सिलसिला जारी है. सोमवार को सुबह का तापमान लुढ़ककर तीन डिग्री पर आ गया है. वैसे,​ दिल्ली का मौसम साफ है, लेकिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फवारी और हवा की वजह से लोग गलन वाली ठंड से परेशान हैं. आज मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक के लिए घने कोहरे का अलर्ट भी जारी कर दिया है. साथ ही आगामी तीन दिनों तक शीतलहर की आशंका भी जताई है. 

मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार के बीच दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है. मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने 17 से 20 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कोहरा अधिक हो सकता है.

आयानगर में 3 डिग्री तक लुढका तापमान
इससे पहले दिल्ली में रविवार को सुबह का तापमान दक्षिण दिल्ली के आयानगर में 3 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली रिज में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दोनों स्थानों पर तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था. सफदरजंग, जो दिल्ली की आधिकारिक वेधशाला है, में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत में अगले हफ्ते से शीतलहर के एक नए दौर के शुरू होने और इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने चालू सप्ताह के दौरान शहर में शीतलहर की वापसी की भविष्यवाणी की थी.

दशक का सबसे लंबा शीतलहर
IMD के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पांच जनवरी से नौ जनवरी तक शीतलहर का दौर रहा, जो एक दशक में महीने में सबसे लंबा है. राजस्थान में, सीकर के फतेहपुर और चुरू में पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में ठंड का कहर
कई दिनों की ठंड और कोहरे के मौसम के बाद चंडीगढ़ में तेज धूप निकली. शहर का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हरियाणा में, अंबाला में आठ डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8.7 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में नौ डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 9.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब मके अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में नौ डिग्री सेल्सियस और मुक्तसर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मोहाली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हिमपात जारी रहा. कश्मीर के मैदानी क्षेत्र के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई. श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है, जबकि घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाली वैकल्पिक सड़क मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:  BJP National Executive Meeting: BJP का रोड शो आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्ते बंद, कुछ का रूट डायवर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
दिल्ली: रावण के साथ जलेगा 30 फुट कॉकरोच का पुतला, रामलीला समिति का फैसला
दिल्ली: रावण के साथ जलेगा 30 फुट कॉकरोच का पुतला, रामलीला समिति का फैसला
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget