एक्सप्लोरर

Delhi News: SDMC ने अवैध डेयरी माफियाओं के खिलाफ चलाया बुलडोजर, कार्रवाई करते हुए 211 पशुओं को पकड़ा

Delhi: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर कोटला मुबारकपुर क्षेत्र में बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु के नीचे चल रही अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया.

Delhi: राजधानी दिल्ली में निगम जहां एक तरफ अवैध अतिक्रमण (illegal encroachment) को लेकर कार्रवाई कर रहा है. वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अवैध डेयरी माफियाओं पर भी कड़ा रुख अपनाए हुए हैं. इसी कड़ी में SDMC ने 211 पशुओं को पकड़ा है. इसके तहत ऐसे अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है, जहां पर अवैध रूप से डेयरी चलाई जा रही थी. इसके अलावा उन जगहों को SDMC ने सील कर दिया है. दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार यह कार्रवाई की है.

अवैध डेयरी चलाने का किया जा रहा था काम
एसडीएमसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोटला मुबारकपुर क्षेत्र में बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु के नीचे अवैध डेयरी चलाने का काम माफियाओं की ओर से किया जा रहा था. इस सेतु के नीचे जहां नाले का गंदा पानी भरा हुआ है, वहां पर पशुओं को पानी में बेहद ही दयनीय स्थिति में रखा गया था. प्रशासन से छुपाने के लिए पशुओं को इस गंदे पानी में छुपाया गया था. पशु के गर्दन तक पानी में रखकर रस्सियों से बांधा गया था. जिसकी शिकायत दक्षिण दिल्ली नगर निगम को मिली थी. निगम की कार्रवाई से बचने के लिए डेयरी संचालक पशुओं को ढके हुए नाले में छुपा कर रखते थे.

New Delhi: देश के प्रतिष्ठित प्रगति मैदान का ढांचा तैयार करने वाले मशहूर इंजीनियर महेंद्र राज का 97 साल की उम्र में निधन


Delhi News: SDMC ने अवैध डेयरी माफियाओं के खिलाफ चलाया बुलडोजर, कार्रवाई करते हुए 211 पशुओं को पकड़ा

पशुओं को छापा मारकर छुड़ाया गया 
जिसके बाद एसडीएमसी ने 22 अप्रैल 2022 को रेड मारते हुए उस इलाके से 137 पशुओं को रेस्क्यू किया और फिर 27 अप्रैल को 46 पशुओं को छुड़ाया गया. एसडीएमसी के पशु चिकित्सा विभाग, दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयासों से यह कार्रवाई की गई. इसके बाद 5 मई 2022 को भी कोटला मुबारकपुर स्थित पिंजली नाले से 28 आवारा पशुओं को पकड़ा गया. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से कोटला मुबारकपुर में तीन बार यह कार्रवाई की गई और कुल 211 पशुओं को छुड़ाया गया. जिन्हें की बेहद ही अमानवीय तरीके से ढके हुए नाले के नीचे छोटी-छोटी रस्सियों से बांधा गया था.

दर्ज किया गया है एफआईआर
एसडीएमसी ने अवैध डेयरी माफियाओं के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के बाद पकड़े गए सभी 211 पशुओं को मालवीय नगर स्थित निगम के बाङे में रखा. जिसके बाद निगम की कड़ी कार्रवाई से तिलमिलाए अवैध डेयरी माफियाओं ने 5 और 6 मई की आधी रात को मालवीय नगर स्थित पशुओं के बाड़े पर हमला कर दिया. जहां पर मौजूद चौकीदार को एक कमरे में बंद कर अपने पशुओं को छुड़ा लिया. यहां तक कि चौकीदार से मारपीट की उसका नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया. जिसकी शिकायत एसडीएमसी द्वारा मालवीय नगर थाने में की गई. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं एसडीएमसी का कहना है कि दिल्ली उच्च न्यायालय अवैध डेयरी संचालन को लेकर जो आदेश दिए गए हैं उसका एसडीएमसी पालन कर रही है और ऐसे डेयरी माफियाओं को अपने क्षेत्र में पनपने नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Delhi Liquor: बीजेपी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र, लिखा- बार को 3 बजे तक खोलने की न दें मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: दिल्ली की 11 सड़कों पर डायवर्जन, जरूर पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget