एक्सप्लोरर

Delhi G-20 Summit: G20 कलेवर में रंगे नजर आएंगे दिल्ली के 5 स्टार होटल, PWD करवा रहे ये अहम बदलाव

G-20 के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के तमाम फाईव स्टार होटलों में भी इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. सरकार ने इसे G-20 सम्मेलन के लिए विदेशों से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों के लिए बुक की है.

Delhi News: बहुप्रतीक्षित G-20 सम्मेलन में अब महीने भर से भी कम का समय बचा है. 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में सम्पन्न होने वाले इस सम्मेलन के लिए तैयारियां पिछले वर्ष से ही चल रही हैं. हालांकि, सौंदर्यीकरण और मेंटेनेंस से जुड़ा बहुत सारा कार्य अभी भी लंबित पड़ा है, जिसके लिए या तो हाल ही में टेंडर खुले हैं, या फिर अगले कुछ-एक दिनों में उसके लिए टेंडर निकाला जाना है.

15-20 दिन में खत्म करना होगा काम

इसी के चलते आश्रम से मोदी मिल समेत कई मार्गों, नेल्सन मंडेला रोड पर वसंतकुंज पुलिस स्टेशन से बाबा गंगनाथ तक के मार्ग, एंड्रयूजगंज से एम्स तक के मार्ग और बाहरी रिंग रोड पर पंचशील एनक्लेव में फुटपाथ, नालों एवम सड़कों की मरम्मत के साथ मेंटेनेंस और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना है. इन कार्यों को पूरा करने के लिए सम्बंधित कंपनियों को 90 दिन से 120 दिनों तक का समय दिया जाना है, लेकिन अब G-20 सम्मेलन में महज 20 दिन का समय शेष बचा है, जिसे देखते हुए PWD ने जो टेंडर निकाल दिए हैं उन्हें, और जो अगले एक-दो दिनों में निकाले जाने हैं उन्हें भी G-20 को देखते हुए 15-20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य दिया है. जबकि बाकी कामों को तय समय मे पूरा करने का निर्देश दिया है.

24 से ज्यादा इंजीनियर्स की लगाई ड्यूटी

PWD ने टेंडर हांसिल करने वाली कंपनी से कहा है कि G-20 से जुड़े कामों को उससे पहले ही पूरा कर लें. इसके लिए PWD ने दो दर्जन वरिष्ठ जबकि ढाई दर्जन जूनियर इंजीनियरों की ड्यूटी लगाई है. वहीं, G-20 के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के तमाम फाइव स्टार होटल में भी इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. सरकार ने G-20 सम्मेलन के लिए विदेशों से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधि के अलावा IMF जैसी ससंस्थाओं के प्रतिनिधि के लिए इन फाइव स्टार होटलों में बुकिंग की है. जिसके बाद इन फाइव स्टार होटलों को भी G-20 के कलेवर में रंगने की तैयारी चल रही है. वहीं सिक्योरिटी के लिए अस्थायी तौर पर इन होटलों में नियुक्तियां की जा रही हैं, तो वहीं किचन, रूम सर्विस आदि के लिए भी लोगों को अस्थायी तौर पर काम पर रखा जा रहा है. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के डिशेज वाले नए मेन्यू भी तैयार किये जा रहे हैं. जिनमें मिलेट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है.

होटल में किए जा रहे कई अहम बदलाव

G-20 के मद्देनजर की जा रही तैयारियों के बारे में एबीपी लाईव से बात करते हुए दिल्ली के फाइव स्टार होटल ताज के सत्यजीत कृष्णन ने बताया कि, होटल में एयर प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी इंस्टॉल करवाई गयी है. G-20 सम्मेलन को देखते हुए खास थीम आधारित कमरों और लॉन तैयार करवा रहे हैं. वहीं होटलों की सुरक्षा और कड़ी की गई है. जरूरी सामान के स्टॉक किए जा रहे हैं. वहीं, द क्लैरिज होटल के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट पैट्रिक जॉन ने बताया कि उनका होटल हेरिटेज प्रॉपर्टी है. G-20 सम्मेलन के लिए इसे इसे रेनोवेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर राष्ट्र प्रमुख अपनी कारों में ही सफर करते हैं, लेकिन उनके होटल में रह रहे किसी डेलिगेट्स को अगर जरूरत पड़ी तो होटल प्रशासन ने अपने स्तर पर कार उपलब्ध करावने की भी तैयारी कर रखी है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget