एक्सप्लोरर

Delhi News: सड़क के गड्ढे ने ली युवक की जान! सिर पर लगे घाव से हुआ बड़ा खुलासा

South Delhi Accident: दिल्ली के तिगरी इलाके में सड़क पर बने गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई. पुलिस जांच कर रही है कि हादसा गड्ढे किस वजह से हुआ क्योंकि घटनास्थल पर ही युवक की हेलमेट और बाइक मिली.

South Delhi Bike Accident: दक्षिणी दिल्ली के तिगरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसा हमदर्द अस्पताल के पास हुआ, जहां सड़क पर बने एक गड्ढे में गिरने से युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान राशिद खान के रूप में हुई है, जो संगम विहार का रहने वाला था.

सोमवार (10 मार्च) को राशिद खान को सड़क पर गंभीर चोट के साथ बेहोश पड़ा हुआ पाया गया. उसके पास ही उसकी बाइक और हेलमेट भी मिले. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे AIIMS के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां एक बड़ा गड्ढा था, जिसमें पानी भरा हुआ था. पुलिस को शक है कि राशिद बाइक चलाते वक्त इसी गड्ढे में गिर गया, जिससे उसके सिर पर बाईं तरफ करीब 4 इंच लंबा और 1.5 इंच गहरा घाव लग गया. हो सकता है कि चोट की वजह से वह बेहोश हो गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह हादसा सिर्फ गड्ढे के कारण हुआ या फिर किसी अन्य वाहन से टकराने के कारण राशिद का संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ा.

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 186(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. राशिद की मौत सिर पर चोट लगने से हुई या डूबने से, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

सड़क पर गड्ढों की वजह से बढ़ रहे हादसे
दिल्ली की सड़कों पर गड्ढों की समस्या लगातार बनी हुई है. आए दिन गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और कई बार यह हादसों का कारण भी बनते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरने की जरूरत है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाएं दोबारा न हों.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget