एक्सप्लोरर

दिल्ली के नारायणा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Car Accident News: पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार पेड़ से टक्कर के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. शनिवार देर रात करीब 2:45 बजे ये हादसा हुआ. मृतकों की पहचान हो गई है.

Delhi Road Accident: पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में शनिवार (29 मार्च) को देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2:45 बजे हुई इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार इस टक्कर के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 2:45 बजे हुई दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

सड़क दुर्घटना में घायलों और मृतकों की पहचान हुई

उन्होंने कहा, ''कार में सवार सभी चार व्यक्ति घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है.'' अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के हरिनगर निवासी लक्षित नेगी (22) और यश वर्मा (21) के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान यश गुप्ता (22) और हिमांशु (23) के रूप में हुई है.

पुलिस का कहना है कि संदेह है कि कार ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने बताया कि हालांकि, सही कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा. 

महरौली-बदरपुर रूट पर भी सड़क हादसा

इस बीच पुलिस के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में महरौली-बदरपुर मार्ग पर एक कार के यातायात सिग्नल तोड़कर एक ट्रक को पीछे से टक्कर मारने से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि आंबेडकर पुलिस थाने को एक अस्पताल से घटना की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि कार चालक सुमित (24) ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के समय वह अपने तीन दोस्तों के साथ यात्रा कर रहा था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''सुमित ने अपना वाहन चलाते हुए खानपुर यातायात सिग्नल तोड़ा और एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget