एक्सप्लोरर

दिल्ली के राशन कार्ड धारक हो जाएं सावधान! रेखा गुप्ता सरकार ने उठाया बड़ा कदम | 10 बड़ी बातें 

Ration Card E-KYC: दिल्ली में सभी राशन कार्डधारकों के लिए ई-वेरिफिकेशन अनिवार्य है. 31 मार्च तक वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है. इसके लिए आधार कार्ड का नंबर भी देना होगा.

Delhi Ration Card E-Verification: दिल्ली में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है. अब सभी को राशन कार्ड का ई-वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा. फ्रॉड रोकने की कोशिश में दिल्ली सरकार राशन कार्ड का ई-वेरिफिकेशन करवा रही है, जिसके तहत आपको आधार कार्ड नंबर देना जरूरी है. दूसरी ओर आधार कार्ड वेरिफाई करवाने के लिए भी राशन कार्ड की जरूरत होगी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार,  ई-वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च है. राशन कार्ड का ई-वेरिफिकेशन प्रोसेस इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि कार्ड धारक कई सरकारी योजनाओं से जुड़े हुए हैं. ऐसे में अगर आप भी महिला समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत योजना या उज्जवला योजना के पात्र हैं, तो राशन कार्ड का ई-वेरिफिकेशन करवा लें. 10 पॉइंट्स में जानें पूरी जानकारी

1. राशन कार्ड का अनिवार्य ई-केवाईसी प्रोसेस साल 2013 के बाद से लगातार चल रहा है. नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत साल 2013 से वेरिफिकेशन और स्मार्ट राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं.

2. दिल्ली के लगभग सभी राशन कार्ड धारकों का बोयमेट्रिक किया जा चुका है और सभी के राशन कार्ड उनके आधार कार्ड से लिंक हैं. हालांकि, हर 5 साल में जरूरी तौर पर होने वाली वेरिफिकेशन प्रक्रिया साल 2013 के बाद से नहीं हुई है. इसलिए अब ई-केवाईसी प्रक्रिया के जरिए अपात्र नाम लिस्ट से हटाए जाने हैं. 

3. इस 12 साल के अंतराल में जिन कार्डधारकों की मृत्यु हो गई है या वे लोग जो केवल निवास प्रमाण के लिए राशन कार्ड रखते हैं, इन सबके नाम हटाए जाएंगे. सरकारी नौकरी प्राप्त कर अच्छी आय कमाने वालों के नाम भी लिस्ट से हटाए जाने हैं.

4. इस प्रक्रिया के जरिए फ्रॉड को कम किया जा सकेगा और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि केवल पात्र परिवारों को ही राशन कार्ड की सुविधाओं का लाभ मिल सके. 

5. इस प्रिक्रिया को पूरा करने के लिए आप फोन पर 'Mera e-KYC' नाम की एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च की गई एप है.

6. दिल्ली में मुख्य रूप से दो तरह के आधार कार्ड हैं. एक PR और दूसरा AAY. पीआर राशन कार्ड में 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल प्रति व्यक्ति मिलता है. वहीं, आय राश कार्ड में 21 किलो गेहूं, 14 किलो चावल और एक किलो चीनी दी जाती है.

7. वे परिवार जिनकी सालाना आय एक लाख से कम है, उन्हें 5 किलो अनाज- 4kg गेहूं और 1kg चावल. इसके अलावा, एक किलो चीनी हर महीने मिलती है.

8. देश में कुल 72,77,995 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से करीब 17 लाख ने ई-केवाईसी कर लिया है. वहीं, दिल्ली में 17,41,266 राशन कार्ड धारक हैं और 1971 राशन की दुकानें हैं.

9. दिल्ली सरकार राशन डीलर्स संघ के महासचिव सौरभ गुप्ता ने जानकारी दी कि जब राशन की दुकानों पर ई-वेरिफिकेशन करने के लिए और e-POS मशीन के लिए अतिरिक्त फंड नहीं दिए जा रहे थे, तो उन्हें कोर्ट का रुख करना पड़ा. 

10. इसको लेकर एक दुकानदार ने बताया कि वह लोगों का ई-केवाईसी e-POS मशीन से नहीं करवा रहे, बल्कि फोन एप्लीकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं.

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget