एक्सप्लोरर

दिल्ली में करंट लगने से 13 साल के किशोर की मौत, क्रिकेट खेलते समय संपर्क में आई बिजली की तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना समय किशोर रनहोला एरिया के कोटला विहार फेज टू में क्रिकेट खेल रहा था. जब वह बॉल लेने गया तो उसे लोहे के खंभे से करंट लग गया और उसकी मौत हो गई.

Death Due To Electric Shock: दिल्ली के रनहोला इलाके में शनिवार (10 अगस्त) को करंट लगने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद लोकल थाना पुलिस की टीम मौके पहुंची. पीड़ित युवक को तत्काल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतक किशोर कोटला विहार फेज-2 में क्रिकेट खेल रहा था. जब वह बॉल लेने गया तो उसे लोहे के खंभे से करंट लग गया. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पीसीआर वैन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धारा 106(1) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.  

इन घटनाओं की वजह से मचा था बवाल 

बता दें कि जुलाई के अंत में पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो पर करंट लगने से 26 वर्षीय सिविल सेवा अभ्यर्थी की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच की गई थी. छात्र की मौत गलती से लोहे के गेट को छूने से हुई थी, जो पानी के पंप के खुले तार के संपर्क में था. आईएएस की तैयारी में जुटे नीलेश राय की मौत की जांच पटेल नगर सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने की थी. इसी तरह 27 जुलाई को ओल्ड पटेल नगर स्थित आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद ती छात्रों की मौत हुई थी. 

इस घटना को लेकर दिल्ली में काफी बवाल मचा था. बीजेपी ओर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर इन घटनाओं को लेकर हमला बोल दिया था. फिलहाल, इस मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट में कोचिंग सेंटर के संचालक, एससीडी और फायर विभाग को जिम्मेदार ठहराया था.

Hindenburg Report: जेल से निकलने के बाद एक्टिव हुए मनीष सिसोदिया, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बोले- '...हिम्मत भी दिखा पाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget