एक्सप्लोरर

दिल्ली की रामलीला में 'कुंभकरण' बने कलाकार की मौत, मेकअप हटाते वक्त आया हार्ट अटैक 

Delhi News: दिल्ली की रामलीला में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले विक्रम मुम्बई के रहने वाले थे. पिछले कई वर्षों से वह दिल्ली के सामाजिक रामलीला समिति ग्रेटर कैलाश से जुड़े हुए थे. 

Delhi Latest News: चिराग दिल्ली इलाके में आयोजित रामलीला में कुंभकर्ण का किरदार निभाने वाले 60 वर्षीय विक्रम तनेजा की हार्ट-अटैक से शनिवार को मौत हो गई. वे रामलीला के मंचन में अपना किरदार निभाने के बाद मेकअप हटा रहे थे. उसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 

विक्रम मुम्बई के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से वह दिल्ली के सामाजिक रामलीला समिति ग्रेटर कैलाश से जुड़े हुए थे. वह रामलीला में 'कुंभकर्ण' के किरदार को दर्शकों के सामने जीवंत करते आ रहे थे.

डॉक्टरों ने बताई मौत की ये वजह 

डॉक्टरों ने विक्रम की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया है. दरअसल, शुक्रवार की रात रामलीला मंचन के बाद विक्रम अपना मेकअप हटा रहे थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई. वह अचानक बेहोश हो गए. उनके साथी तुरंत ही उन्हें नजदीक के अस्पताल लेकर गए, जहां कुछ देर बाद भर्ती रहने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला. इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई. 

परिजनों ने नहीं किया मौत पर कोई संदेह जाहिर

डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मालवीय नगर थाना की पुलिस को 12 सितंबर को पीएसआरआई अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि पश्चिम विहार के भेरा एनक्लेव के रहने वाले विक्रम तनेजा की मौत हो गई है. 

पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक मालवीय नगर स्थित सावित्री नगर रामलीला में कुंभकरण की भूमिका निभा रहे थे. जहां उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की. जिस पर उन्हें नजदीकी आकाश अस्पताल ले जाया गया.

राम की भी हुई थी हार्ट अटैक से मौत

बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के शहादरा में झिलमिल कॉलोनी स्थित जय श्रीरामलीला कमेटी में भगवान राम का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. सीता स्वयंवर की लीला के दौरान अचानक ही उनके सीने में दर्द उठा और वह स्टेज के पीछे जा गिरे. उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें भी नहीं बचाया जा सका.

'दिल्ली सहित देश में ...', NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget