एक्सप्लोरर

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर में अचानक काले बादल छा गए और तेज बारिश हुई. ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट हुआ.

Delhi-NCR Rain Update: अगस्त के बीच में दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्टिव है. मंगलवार (19 अगस्त) की सुबह से तेज धूप और गर्मी थी. फिर अचानक दोपहर 1:10 के करीब दिल्ली और नोएडा में काले बादल छा गए. ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश भी आ गई और मौसम सुहाना हो गया. तापमान गिरने से लोगों को अचानक गर्मी से राहत मिल गई. 

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी
दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जाहिर की थी. मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है. वहीं, आज सुबह 8.30 बजे तक आर्द्रता का स्तर करीब 97 प्रतिशत रहा. आईएमडी ने यह भी बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. 

दिल्ली की इन सड़कों पर जाम
लक्षमीनगर से आईटीओ के बीच में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि केएम चौक पर ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही हैं. पिछले 4 दिनों से भारी ट्रैफिक जाम लगा है और मैनेजमेंट नहीं दिख रहा.

यमुना का जलस्तर बढ़ा
दिल्ली के यमुना बाजार में यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है. यमुना से सटे इलाकों के घरों में पानी चला गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. प्रभावित क्षेत्र के लोगों का पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 

इससे पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को प्रशासन ने अलर्ट किया था, जिसके बाद कुछ लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे. यमुना बाजार इलाके में सोमवार शाम से ही पानी आने का सिलसिला शुरू हो गया था. ऐसे ही हालात 2023 में हुए थे, जब दिल्ली में भयंकर बाढ़ आई थी.

दिल्ली में बाढ़ का खतरा
हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से बीते 16-18 अगस्त को कुल 2.40 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे अगले 72 घंटों में दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. हथिनीकुंड बैराज से 16 अगस्त को 1.78 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया, जबकि 18 अगस्त को और करीब 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका असर अगले 72 घंटे में दिल्ली में दिखाई दे सकता है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget