दिल्ली-NCR में भारी होगी आज की बारिश, कुछ घंटों के लिए RED ALERT जारी
Delhi Rains Red Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली और इससे सटे शहरों के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD ने रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

दिल्ली और इससे सटे शहरों में आज एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. सोमवार (24 अगस्त) की सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं, झमाझम बरसात जारी है और अब तो सड़कें लाबलब हो चुकी हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि आगे कुछ घंटे मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है, शायद बारिश और मूसलाधार हो जाए. इसलिए चेतावनी के तौर पर IMD ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिल रहा है. ऐसे में दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के बाहर भी सड़क पर काफी जलजमाव है. गाड़ियों को निकलने में तो परेशानी हो ही रही है, साथ ही आसपास चलने वालों को भी इन गाड़ियों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश, CP, गुरुग्राम में भरा पानी
गुरुग्राम में भी भारी बारिश से हालत खराब
दिल्ली के अलावा, गुरुग्राम में भी झमाझम बारिश शुरू हो गई है. आसमान में काली घटा छाई हुई है और गुरुग्राम वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है. हालांकि, जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है.
VIDEO | Delhi: Heavy rains cause waterlogging in the city. Visuals from Mahadev Road.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/OModMb5efn
गुरुग्राम को गर्मी से कुछ निजात तो मिली लेकिन यह बारिश आफत लेकर भी आई है. शहर में जगह-जगह जलभराव है. गुरुग्राम जिला प्रशासन में पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था, लेकिन अब हालात बद से बदतर हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली टू फरीदाबाद' और जेवर का सफर होगा आसान, एक्सप्रेसवे का नया रास्ता खुला





















