एक्सप्लोरर

दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई टेंशन, इन इलाकों के लोगों को किया गया अलर्ट

Delhi News: जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बैराज से करीब 50 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है. अनुमान है कि यह पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली तक पहुंच जाएगा.

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से यमुना नदी में पानी की मात्रा बढ़ गई है. इसका असर दिल्ली में भी दिखाई देने लगा है.

मंगलवार देर रात 12 बजे हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर 70 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया. यह इस मानसून सीज़न का अब तक का सबसे ऊंचा बहाव है. 

हथिनीकुंड बैराज में छोड़ा गया पानी

जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बैराज से करीब 50 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है. अनुमान है कि यह पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली तक पहुंच जाएगा.

बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

वहीं बुधवार (23 जुलाई) सुबह यमुना नदी का जलस्तर 204.1 मीटर के आसपास दर्ज किया गया. फ्लड कंट्रोल विभाग के अनुसार, यमुना में 204.50 मीटर को वार्निंग लेवल और 205.33 मीटर को खतरे का निशान माना जाता है. यानी फिलहाल नदी चेतावनी के स्तर के बिल्कुल पास है.

इरीगेशन और फ्लड कंट्रोल विभाग का निरीक्षण

बढ़ते खतरे को देखते हुए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी यमुना के बहाव और खतरे के निशान का निरीक्षण करने पहुंचे. लोहे वाले पुराने पुल (Old Iron Bridge) से ली गई लाइव तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यमुना का पानी काफी तेजी से बह रहा है. 

नदी का बहाव इतना तेज है कि वह अपने साथ छोटे पेड़, झाड़ियां और मलबा बहाकर ले जा रहा है. मात्र आधे घंटे में यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ दिखाई दिया, जो खतरे की स्थिति की ओर संकेत कर रहा है.

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

यमुना के किनारे बसे निचले इलाकों जैसे यमुना बाजार, मजनूं का टीला, वज़ीराबाद, गीता कॉलोनी, और बोट क्लब के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और राहत टीमों को तैयार रहने को कहा गया है.

लोगों से की गई अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के पास न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें. यमुना के जलस्तर पर नजर रखने के लिए 24 घंटे की मॉनिटरिंग जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget