एक्सप्लोरर

आज बारिश से बेहाल रही दिल्ली, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले जमकर बारिश हुई. जानिए मौसम विभाग ने कल के लिए दिल्ली में बारिश को लेकर क्या संभावना जताई है.

राजधानी दिल्ली में गुरुवार (14 अगस्त) को सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. दिल्ली समेत एनसीआर में लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न रहीं. सड़कों पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं अब शुक्रवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस पर भी हल्की बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना के साथ बादल छाए रहेंगे. आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार (15 अगस्त) को आसमान में बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

हालांकि शुक्रवार के लिए कोई मौसम चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है. पिछले एक हफ्ते में, शहर में रुक-रुक कर बारिश हुई है, जिससे उमस से कुछ राहत मिली है और निचले इलाकों में कभी-कभी जलभराव भी हुआ है, जिसने लोगों की परेशानियों में इजाफा कर दिया.

पूरे हफ्ते रहेगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एनसीआर में इस पूरे हफ्ते लगातार बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि 14 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा और कई इलाकों में हल्की से लेकर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट

लगातार हो रही बारिश का असर एक्यूआई पर भी दिख रहा है. प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट आई है और एनसीआर के कई हिस्सों में हवा 'अच्छी' श्रेणी में दर्ज की जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के कारण वायुमंडल में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व धुल गए हैं, जिससे लोगों को ताजी और स्वच्छ हवा मिल रही है.

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में भीगते और ठंडक का आनंद लेते हुए लोग उमस और गर्मी से राहत महसूस करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- मोदी सरकार का अंत तय, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- मोदी सरकार का अंत तय, BJP का पलटवार
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget