एक्सप्लोरर

Delhi Rain Update: घर से रेनकोट-छाता लेकर जरूर निकलें! दिल्ली में इस तारीख तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Delhi Weather News: दिल्ली के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 3 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Delhi Rain Update: दिल्ली में मौसम विभाग का पूर्वानुमान आज सच साबित हुआ. कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. सुबह से ही आसमान पर बादल मंडरा रहे थे. 12:00 बजे दक्षिणी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने लगी. बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई. मौसम विभाग ने गुरुवार को रोहिणी, आया नगर, डेरा मंडी, समेत तुगलकाबाद, महरौली, मालवीय नगर, वसंत कुंज, छतरपुर, हौजखास, इग्नू परिसर में बारिश का अनुमान लगाया था. एनसीआर, गुरुग्राम, यमुनानगर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी आज हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली. सुबह 11:30 बजे तक लोधी रोड में 1.2 मिलीमीटर और पीतमपुरा में 9.5 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई. नरेला, जाफरपुर और आया नगर में भी बारिश से तापमान में गिरावट आई.

बारिश ने दिलाई गर्मी से निजात

दिल्ली और एनसीआर में दोपहर से ही मौसम सुहाना बना हुआ है. अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर मध्यम बारिश हो रही है. बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान में आई गिरावट से मौसम ठंडा हो गया. लोकल वेदर फोरकास्ट के मुताबिक इस हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा और अगस्त तक दिल्ली वासियों को अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.

Delhi Dengue News: मानसून में डेंगू के खतरे को लेकर MCD की बैठक, नालों की सफाई करने के दिए निर्देश

3 अगस्त तक की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक दिल्ली में बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है. बारिश से तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. दिल्ली एनसीआर के अलावा राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. गौरतलब है कि मानसून में कई राज्यों में आफत की बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी है. बारिश के पानी से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया हुआ है.

Delhi News: महिला पेशेवर कैब ड्राइवर की ट्रेनिंग के लिए 15 अगस्त तक आवेदन, जानें क्या है प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget