एक्सप्लोरर

दिल्ली की सड़कों से हटाया जा रहा मलबा और कचरा, मिशन मोड में गड्ढा भरने का हो रहा काम

Delhi News: कामकाज संभालने के बाद सरकार मिशन मोड में काम कर रही है. दिल्ली में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या का कारण बनने वाले कचरा और मलबा हटाने की शुरुआत हो गई है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सड़कों से मलबा और कूड़े को हटाने का काम तेज कर दिया गया है. निर्माण सामग्री और कचरे की वजह से यातायात में बाधा के साथ प्रदूषण की समस्या पैदा हो रही थी. 22 फरवरी से मलबा हटाने का विशेष अभियान शुरू किया गया. दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में कई प्रमुख सड़कों से मलबा और कचरा हटाया गया है. 

कहां कहां से हटाया गया कचरा और मलबा

  • मटिया महल क्षेत्र: दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, असफ अली रोड, इंद्रजीत गुप्ता रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग. 
  • करोल बाग और सदर बाजार: रानी झांसी रोड, न्यू रोहतक रोड. 
  • नई दिल्ली क्षेत्र: रिंग रोड (बिकाजी कामा प्लेस), श्री अरविंदो मार्ग. 
  • दक्षिण दिल्ली: महार्षि वाल्मीकि मार्ग (देवली और अम्बेडकर नगर), एमजी रोड (छतरपुर), प्रेस एन्क्लेव रोड (मेहरौली). 
  • पूर्वी दिल्ली: पटपड़गंज रोड, रोड नंबर 56, 57, 62, लाला लाजपत राय मार्ग, सुभाष मार्केट रोड (त्रिलोकपुरी). 
  • पश्चिमी दिल्ली: पंजाबी बाग, जनकपुरी, विकासपुरी, कंझावला रोड (बवाना), बाहरी रिंग रोड (नांगलोई जाट). 
  • उत्तर दिल्ली: आजादपुर मुख्य मार्ग, मॉल रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग (मंगोलपुरी). 
  • शाहदरा और रोहताश नगर: जीटी रोड, आपसरा बॉर्डर से मछली पालन कार्यालय तक. 

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की भी शुरुआत

बता दें कि दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की भी शुरुआत हुई है. अभियान के तहत सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का काम चल रहा है. अभी तक 7000 से अधिक गड्ढों की पहचान की गई है. अब गड्ढों को भरने के काम में तेजी लाई जाएगी. सराय रोहिल्ला फ्लाईओवर, रिंग रोड (निर्मल हृदय चर्च के पास), लाला लाजपत राय रोड, गुरु द्वारा रोड (बदरपुर), नजफगढ़-कापसहेड़ा रोड, सागरपुर रोड (द्वारका), पटपड़गंज रोड, रोड नंबर 13A (ओखला), राजा धीरसेन मार्ग (ग्रेटर कैलाश) में सड़कों पर गड्ढे भरे गए. 

पीडब्ल्यूडी का अभियान लगातार जारी रहेगा. सरकार की मंशा सभी सड़कों को साफ-सुथरा और गड्ढामुक्त बनाने की है. आम जनता को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें- बीजेपी की महिला समृद्धि योजना को लेकर AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर तंज, 'दिल्लीवालों से...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget