एक्सप्लोरर

दिल्ली में AQI के मापदंडों में बड़ा बदलाव, अब प्रदूषण की ज्यादा सटीक मिलेगी जानकारी

Delhi Pollution: दिल्ली सहित पूरे देश में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए AQI में बदलाव हो रहा है. PM10 को हटाकर PM1 को शामिल करने की योजना है, जिससे प्रदूषण की सटीक जानकारी मिलेगी.

Delhi Pollution News: दिल्ली समेत देश भर में वायु प्रदूषण से सख्ती से निपटने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के मापदंडों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है, जिसके तहत PM10 की गिनती अब AQI में नहीं की जाएगी. इसके स्थान पर PM1 को शामिल करने की योजना बनाई जा रही है. इससे यह उम्मीद की जा रही है कि प्रदूषण की अधिक सटीक तस्वीर सामने आ सकेगी.

पीएम10 के बड़े कणों से स्वास्थ्य पर नहीं होता असर

देश में 2015 से AQI के तहत आठ प्रदूषकों को मापा जाता है, जिनमें पीएम10, पीएम2.5, समेत कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, अमोनिया और लेड आदि शामिल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम10 अब उतना उपयोगी नहीं रहा, क्योंकि यह कण आकार में बड़ा होता है, जो मानव जनित न प्राकृतिक बताए जाते हैं और इसका असर स्वास्थ्य पर कम होता है. इसके मुकाबले, पीएम2.5 और पीएम1 जैसे सूक्ष्म कण अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि ये सीधे फेफड़ों और खून तक पहुंच सकते हैं.

तेजी से बदलती जलवायु और पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य संस्थाएं AQI को अधिक वैज्ञानिक और प्रासंगिक बनाने की दिशा में काम कर रही हैं. अब नए प्रस्ताव के तहत पीएम1 को AQI में शामिल किया जा सकता है, जबकि लेड और अमोनिया जैसे तत्वों को हटाने पर भी विचार हो रहा है क्योंकि इनका प्रभाव कम या सीमित क्षेत्रों में होता है.

स्वास्थ्य प्रभाव को मिलेगी प्राथमिकता

नया मानक तय करते समय प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को प्राथमिकता दी जाएगी. पीएम1 जैसे सूक्ष्म कणों को मापने की व्यवस्था होने से भविष्य में वायु गुणवत्ता का मूल्यांकन और अधिक सटीक होगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें साफ हवा को एक मूलभूत आवश्यकता माना गया है. सीपीसीबी इस बदलाव को लेकर व्यापक रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही पर्यावरण मंत्रालय को सौंपा जाएगा. जिसके आधार पर जल्द ही नए AQI मानक लागू किए जाने के संकेत हैं.

इसे भी पढ़ें:  गैंगस्टर बेटे के साथ मिलकर मम्मी-पापा भी करने लगे रंगदारी, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget