एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: प्रदूषण कंट्रोल कमेटी की रिपोर्ट में दावा- 'वायु प्रदूषण की समस्या में स्मॉग टावर असरदार समाधान नहीं'

Delhi Smog Tower: नंदिता मोइत्रा ने रिपोर्ट में कहा कि कनॉट प्लेस में 25 करोड़ रुपये की लागत से बना स्मॉग टावर दो साल से चल रहा है. यह केवल 100 मीटर के दायरे में 17 फीसद वायु प्रदूषण को कम कर सकता है.

Delhi Pollution News: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (Delhi Pollution Control Committee) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal) से कहा है कि शहर में दो प्रायोगिक स्मॉग टॉवर वायु प्रदूषण को कम करने में प्रभावी नहीं रहे हैं और इन महंगे विशाल वायु शोधक के संचालन से कोई लाभ नहीं है. डीपीसीसी ने बीते सप्ताह एनजीटी को सौंपी एक रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया कि स्मॉग टावर वायु प्रदूषण की समस्या का 'व्यावहारिक समाधान' नहीं हो सकते हैं और दिल्ली में ऐसी दो संरचनाओं का 'एक संग्रहालय के रूप में, वायु प्रदूषण नियंत्रण पर तकनीकी जानकारी के प्रचार' के लिए पुन: उपयोग किया जाना चाहिए.

डीपीसीसी की रिपोर्ट में क्या कहा गया
डीपीसीसी की वरिष्ठ वैज्ञानिक नंदिता मोइत्रा ने रिपोर्ट में कहा कि कनॉट प्लेस में 25 करोड़ रुपये की लागत से बना स्मॉग टॉवर दो वर्ष से चल रहा है. यह केवल 100 मीटर के दायरे में 17 प्रतिशत वायु प्रदूषण को कम कर सकता है. प्रदूषण नियंत्रण निकाय ने दिल्ली के 1,483 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कहा कि शहर को 47,000 से अधिक ऐसे टावरों की आवश्यकता होगी जिनमें से प्रत्येक को लगाने का खर्च 25 करोड़ रुपये होगा और इसके संचालन एवं रखरखाव पर हर महीने 15 लाख रुपये खर्च होंगे.

डीपीसीसी की रिपोर्ट में कहा गया कि 25 करोड़ रुपये की पूंजीगत लागत और 10-15 लाख रुपये प्रति माह के खर्च पर 100 मीटर के दायरे में प्रदूषण में केवल 17 प्रतिशत की कमी 'बिल्कुल पर्याप्त नहीं है. यह समुद्र में एक बूंद भी नहीं है.'

इसमें कहा गया कि दोनों टावर प्रायोगिक थे और इनके परिणाम भारी खर्च के अनुकूल नहीं हैं. केंद्र सरकार के सूत्रों ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्मॉग टावर दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान नहीं हैं और सरकार इन्हें स्थापित करने के पक्ष में नहीं है. उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद दोनों स्मॉग टावर वर्ष 2021 में लगाए गए. एक टावर डीपीसीसी के तहत कनॉट प्लेस में जबकि दूसरा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के तहत आनंद विहार में स्थापित किया गया था.

गौरतलब है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 450 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. एक्यूआई के 450 से ऊपर हो जाने पर इसे 'अति गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

Delhi Air Quality Index: दिल्ली बनी गैस चेंबर, लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर, जानें कितना है आज का AQI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget