एक्सप्लोरर

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली  में महावीर जयंती पर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन इलाकों से न गुजरने में है भलाई 

Delhi Traffic Advisory on Mahavir Jayanti : दिल्ली पुलिस ने महावीर जयंत (Mahavir Jayanti) पर प्रगति मैदान सहित दिल्ली कई इलाकों में ट्रैफिक जाम को देखते हुए लोगों को इधर ने गुजरने की सलाह दी है.  

Delhi Traffic Advisory On Mahavir Jayanti: देश भर में आज महावीर जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर जैन समाज की तरफ से राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा है. जिंसमें काफी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. जिसके चलते प्रगति मैदान और इसके आसपास यातायात के प्रभावित होने की आशंका है. हालांकि, रविवार का दिन होने के चलते सभी निजी और सरकारी ऑफिस में छुट्टी होने के कारण आम दिनों की तुलना में सड़कों पर कम वाहन होंगे, लेकिन इस निर्वाण उत्सव को देखते गए प्रगति मैदान इलाके में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर, यातायात व्यवस्था पर इसके प्रभाव पड़ने की संभावना है.


महावीर जयंती को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर रखी है. लोगों को असुविधा से बचाने और यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रगति मैदान के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को नियंत्रित करने का काम जारी है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कुछ निर्देशों के साथ एडवायजरी भी जारी की गई है, जिसके माध्यम से लोगों को उन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है. 


इन मार्गों पर जाने से बचने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन को इस दौरान ठहरने या पार्किंग करने की अनुमति नहीं है. जरूरत पड़ने पर पुराना किला रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग, शेरशाह रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग रोड और क्यू पॉइंट पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है. वहीं, पुलिस ने लोगों को भैरो मार्ग, पुराना किला रोड और मथुरा रोड डब्ल्यू-प्वाइंट से भैरों रोड क्रॉसिंग पर जाने से बचने की सलाह दी है.

सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और इस दौरान यातायात की भीड़ को कम करने की दिशा में ट्रैफिक पुलिस सहयोग करें. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जो लोग आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त समय रखते हुए सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा की योजना बनाएं. 

गाइडलाइन का करें पालन

वहीं, आम आम जनता और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों के अनुरूप वाहन चलाएं.

Gurugram Crime: गुरुग्राम में पति ने पत्नी की नुकीली चीज से की हत्या, आरोपी की तलाश में खाक छान रही मानेसर पुलिस

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget