एक्सप्लोरर

Delhi Double Murder Case: नजफगढ़ डबल मर्डर केस में दिल्ली पुलिस के हाथ अब तक खाली, आरोपियों को दबोचने में जांच टीम नाकाम

Najafgarh Double Murder: दिल्ली पुलिस के ​मुताबिक स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच समेत 20 टीमें नजफगढ़ डबल मर्डर के आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं. 

Delhi News: दिल्ली देहात के नजफगढ इलाके में बीते 9 फरवरी को दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज डबल मर्डर के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ अब तक आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाये हैं. स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच समेत दिल्ली पुलिस की 20 टीमें दिल्ली के बाहर विभिन्न राज्यों में आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस दोनों आरोपियों को दबोचने में नाकामयाब रही है. हाल ही में हत्या की यह सनसनीखेज वारदात नजफगढ़ थाना इलाके के इंदिरा पार्क में हुई थी. हमलावरों ने एक सैलून में घुसकर 2 दोस्तों सोनू और आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस सनसनीखेज डबल मर्डर में सीसीटीवी फुटेज के सामने आने और आरोपियों की पहचान होने के बाद भी पुलिस उनके लोकेशन को ट्रेस नहीं कर पा रही है. दोनों आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं और वे इतने शातिर हैं कि वे न तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही अपने परिजनों या दोस्तों के सम्पर्क में हैं. 

हालांकि, पुलिस को टेक्निकल सर्विलांस से जो भी इनपुट प्राप्त हो रहा है, उस आधार पर पुलिस आरोपियों के संभावित लोकेशन पर पहुंच रही है, लेकिन दोनों आरोपी अभी पुलिस से एक कदम आगे चल रहे हैं. अरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उन्हें प्राप्त हुई इंटेल के आधार पर हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में डेरा डाल रखा है.

जितेंद्र गोगी गैंग का एक्टिव मेंबर 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक उनका पता लगाने में पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत उनके द्वारा मोबाइल इस्तेमाल ना किया जाना है. यही वजह है कि पुलिस को लोकेशन ट्रैक करने में मुश्किल हो रही है. सीसीटीवी फुटेजों की मदद से पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों की पहचान संजीव और चिंटू के रूप में की थी. चिंटू बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर का रहने वाला है. वह जितेंद्र गोगी गैंग का एक्टिव मेंबर बताया जा रहा है. जबकि संजीव से मृतक सोनू का किसी बात को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है. हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या आपसी रंजिश में की गई है या पैसे के लेनदेन को लेकर हुई है. या फिर यह गैंगवार में कई गई हत्या है.

Delhi: CM अरविंद केजरीवाल से बीजेपी नेता का सवाल- 'ED से छुपाने के लिए कुछ नहीं है तो पूछताछ में शामिल क्यों नहीं होते?'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
15 अगस्त तक दिल्ली वाले नहीं कर सकेंगे यह काम, अलर्ट पर पुलिस
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget