एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली पुलिस में एसआई और कांस्टेबल बीएस-4 वाहनों के नाम पर करते थे वसूली, विभाग ने की ये बड़ी कार्रवाई

Delhi Police News: पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली कोई नई बात नहीं है. बीते दिन सरिता विहार में अवैध वसूली कर वर्दी की इज्जत को तार-तार करने वाले आरोपी पुलिसकर्मयों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है.

Delhi Police Bribe Case : दिल्ली पुलिस देश भर अपनी बेहतरीन सेवा और कर्तव्यपरायणता के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि देश की पुलिस में इसका एक अलग स्थान है, लेकिन दिल्ली पुलिस के तीन जवानों ने चंद पैसों के लालच में देश की सबसे शानदार पुलिस के मान को धूमिल करने का काम किया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को को निलंबित कर दिया, जबकि एक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल ये पूरा मामला अवैध वसूली से जुड़ा हुआ है, जिनमें आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. एक मामले में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों की जांच के नाम पर सरिता विहार सर्किल में तैनात एसआई और कांस्टेबल द्वारा अवैध रुप से उगाही की जाने की शिकायत यातायात पुलिस अधिकारियों को लगातार मिल रही थी. जिस पर अधिकारी औचक निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे, जहां एसआई और कांस्टेबल द्वारा अवैध रूप से उगाही की बात सही पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियीं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको निलबिंत कर दिया गया.

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहन कर रहा था वसूली
पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक दूसरे मामले में एक डीएपी थर्ड बटालियन के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है, जो यातायात पुलिसकर्मी की वर्दी पहन कर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली कर रहा था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई बनवारी लाल पंजाबी बाग ट्रैफिक सर्किल में तैनात है. वह 8 नवंबर को हेड कांस्टेबल गाजीराम के साथ नाइट ड्यूटी पर थे. 8 और 9 के बीच की रात वह भारत दर्शन रेड लाइट इनर रिंग रोड पर बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. 

पुलिसकर्मियों को देख वर्दी उतारकर भागा आरोपी
रात करीब 1 बजे राजौरी गार्डन की ओर से आने वाले एक ट्रक को उन्होंने रुकने का इशारा किया. चालक ने ट्रक रोका जिसमें आवश्यक वस्तुएं थीं. ट्रक चालक ने बताया 2 से 3 सौ मीटर की दूरी पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों को रोक कर चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा है. जानकारी मिलने पर एसआई और हेड कॉन्स्टेबल वहां पहुंचे तो पाया कि ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहने हुए शख्स ने एक वाहन को रुकवाया हुआ था, जैसे ही उसने दोनों पुलिसकर्मियों को देखा तो वह वहां से भागने लगा. भागने के दौरान उसने अपनी वर्दी उतार कर नाले की तरफ फेंक दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ पंजाबी बाग थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Diye Jalao Patakhe Nahin: दिल्ली में दिवाली पर दिए जलाओ पटाखे नहीं कैंपेन पर जोर, गोपाल राय बोले- 'जिंदगियों को...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget