एक्सप्लोरर

Delhi: मामा की जिंदगी में खुशी लाने के लिए भांजे ने दिया ऐसा 'उपहार', पहुंच गए दोनों जेल, जानिए हैरतअंगेज मामला

दिल्ली पुलिस ने अलीगढ़ में छापेमारी कर 5 वर्षीय बच्चे को बरामद कर लिया है. बच्चा 1 एक जनवरी की रात से लापता हो गया था. एक मात्र फुटेज में घर के बाहर खेलते हुए बच्चा नजर आया था.

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में मामा-भांजे के अनोखे लगाव की कहानी सामने आई है. भांजे को मामा का दुख नहीं सहा जा रहा था. मामा की जिंदगी में भांजा किसी भी कीमत पर खुशी लाना चाहता था. इसके लिए उसने ऐसा काम कर दिया कि भांजे सहित मामा को भी जेल जाना पड़ गया. मामला बदरपुर थाना इलाके के गौतमपुरी का है. 1 जनवरी की रात लगभग 08:30 बजे पांच वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया. परिजनों ने दो दिनों तक गुमशुदा बच्चे की इलाके में तलाश की. काफी खोजबीन के बावजूद बच्चे का पता नहीं चला. थक हारकर परिजनों ने 3 जनवरी को मासूम की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी.

दिल्ली में मामा-भांजे के लगाव की अजीब दास्तां

शिकायत में पिता बुचु पासवान ने बताया कि 1 जनवरी की रात से बेटा घर के बाहर से लापता हो गया है. उन्होंने किसी पर भी बच्चे के अपहरण का संदेह नहीं जाहिर किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट ईशा पांडेय के मार्गदर्शन में पुलिस ने विशेष टीम गठित की. एसीपी बदरपुर जोगेंद्र सिंह, एसएचओ ईश्वर सिंह, इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश, एसआई राजीव गौतम, अमित कुमार, ओंकार, विकास को बच्चे की तलाश में लगाया गया. पुलिस टीम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस को बच्चे की गुमशुदगी का सुराग नहीं लगा. एक मात्र फुटेज में घर के बाहर खेलते हुए बच्चे की तस्वीर पुलिस को नजर आयी.

संदेह के आधार पर पुलिस ने सूत्रों को सक्रिय कर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया. पता चला कि शिकायतकर्ता के पड़ोस में रहनेवाला नीरज नाम का युवक बच्चे की गुमशुदगी के बाद से गायब है और दिल्ली छोड़कर चला गया है. पुलिस ने नीरज को ट्रेस कर हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ में नीरज ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. पुलिस की सख्ती के बाद युवक टूट गया और चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि अलीगढ़ में रहने वाले मामा सुनीत बाबू को चार बच्चे हुए थे.

पुलिस ने छापेमारी कर बच्चे को किया बरामद

चारों की एक के बाद एक मौत होने से मामा की कोई औलाद नहीं बची. अवलाद के नहीं होने से मामा दुखी रहते थे. मामा की जिंदगी में खुशी लाने और उपहार स्वरूप देने के लिए गौतमपुरी इलाके से बच्चे को अगवा करने की योजना बनाई. योजना को अंजाम देने के बाद बच्चे को अलीगढ़ के जीरावली गांव में मामा के पास पहुंचा दिया. आरोपी से जानकारी पाकर पुलिस टीम ने अलीगढ़ के गांव में छापेमारी कर बच्चे को बरामद कर लिया और मामा सुनीत बाबू को भी दबोच लिया. बच्चे का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

Gurugram News: कॉन्स्टेबल के हाथ से पैसे झपट कर फरार हुए कॉल गर्ल और दलाल, पकड़ने पहुंची थी पुलिस

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget