एक्सप्लोरर

दिल्ली: अवैध संबंध के शक में युवक ने प्रेमिका को उतारा घाट, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले को सुलझा लिया है. आरोपी सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की स्वरूप नगर थाना टीम ने एक महिला की हत्या के मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरजीत (22) को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपनी प्रेमिका फातिमा (25) की हत्या करने के बाद फरार हो गया था. सुरजीत और फातिमा के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन उसे उसके अन्य पुरुषों के साथ संबंध होने का शक था. इसी शक के कारण उसने फातिमा की हत्या कर दी.

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी 2025 को सूचना मिली थी कि स्वरूप नगर के एक घर में एक महिला की लाश पड़ी है. जिस पर पुलिस टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची और क्राइम एवं एफएसल की टीम को मौके ओर बुला कर फ़ोटो-वीडियोग्राफी कर सबूतों को इकट्ठा किया. मौके पर पूछताछ में पुलिस को आरोपी सुरजीत के बारे में पता चला जो कि अपने भाई और उसके परिवार के साथ वहां किराए ओर रहता था. घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था और फोन करके अपने भाई को इसकी जानकारी दी थी.

100 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल कर किया रूट का पता
पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें बनाई. एक टीम ने यूपी के बदायूं स्थित सुरजीत के गांव में उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और उसके संभावित ठिकानों ओर छापेमारी की, जबकि दूसरी टीम ने सुरजीत के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया. लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं मिले. जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों का विश्लेषण किया और 100 से भी सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर उंसके रूट को फॉलो किया. जिससे उसके वारदात के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने का पता चला था.

किसी से कर्ज लेकर फरार होने की फिराक में था आरोपी
पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी के पास पैसे नहीं हैं और वह अपना मोबाइल बेचना चाह रहा था, जो लगातार स्विच ऑफ मिल रहा था. पुलिस ने स्थानीय सूत्रों को सक्रिय किया और उसके बारे में जानकारियों को विकसित करती रही. इसी क्रम में 5 फरवरी को सूत्रों से उंसके बुराड़ी में किसी से मिलने के लिए आने का पता चला. सूत्रों ने बताया कि वह अपने किसी जानकार से कर्ज लेने के लिए आने वाला है ताकि वह पुलिस से बचने के लिए कहीं दूर जा सके.

इस सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए एसीपी अरविंद सागर नेगी की देखरेख और एसएचओ आलोक कुमार राजन एवं इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में एसआई सुखबीर सिंह, एसआई रॉकी, हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र, मोहित, कॉन्स्टेबल सुधीत और मनोज की टीम का गठन किया गया. जिन्होंने ट्रैप लगा कर आरोपी को दबोच लिया.

किसी और से प्रेम संबंध होने के शक में कर दी गला दबा कर हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, पिछले दो-तीन साल से मृतक फातिमा (25) के साथ उसके अवैध संबंध थे. घटना वाले दिन वह उससे मिलने के लिए उसके किराए के कमरे में आई थी. जहां वे दिन भर रहे. उसे शक था कि मृतक का किसी और से भी प्रेम संबंध है जिसे लेकर बातचीत में दोनों के बीच बहस बाजी हुई और गुस्से में उसमें उसकी ही चुन्नी से उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और कमरे को बाहर से बंद कर वहां से फरार हो गया था.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर BJP के दुष्यंत गौतम का बड़ा बयान, 'एक विधायक के तौर पर...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget