एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर BJP के दुष्यंत गौतम का बड़ा बयान, 'एक विधायक के तौर पर...'

Delhi Election 2025: दुष्यंत कुमार गौतम करोल बाग विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. यहां उनका मुकाबला आप के विशेष रवि और कांग्रेस के राहुल धानक से है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब से कुछ ही घंटों का समय रह गया है. शनिवार (8 फरवरी) को चुनावी नतीजे सभी के सामने होंगे. लेकिन इससे पहले सभी सियासी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी नेता और करोल बाग से उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने बड़ा दावा कर दिया है.

बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने कहा, "दिल्ली बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम एक विधायक के तौर पर हम शपथ लेगें. मुख्यमंत्री या मंत्री बनने का फैसला पार्टी लेगी. पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसको निभायेगें."

'बनेगी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार'
दुष्यंत गौतम ने ये भी दावा किया, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. उस सरकार में मैं विधायक बनूंगा. ये जनता का मन बन गया है. ये चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने लड़ा है. जनता ने पानी के लिए, सीवर के लिए, यमुना के लिए, सड़कों के लिए और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए लड़ा है. मैं भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हूं."

'आप में हताशा और निराशा'
उनके अलावा दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने भी बीजेपी की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, "बीजेपी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. आम आदमी पार्टी का काम सनसनी फैलाना और झूठ बोलना है. एग्जिट पोल देखने के बाद आप पार्टी के नेता हताशा और निराशा है." खरीद फरोख्त के आरोप पर उन्होंने कहा कि गलत बात की जांच होगी. एसीबी को हमने शिकायत की है. आरोप का आधार होना चाहिए. हारने का बहाना खोजा जा रहा है.

करोल बाग से हैं उम्मीदवार
बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी ने करोल बाग विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के विशेष रवि और कांग्रेस के राहुल धानक से है. पिछली बार इस सीट पर आम आदमी ने कब्जा जमाया था. यहां से आप उम्मीदवार विशेष सूर्य को जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें

नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, 'कई बार अपील के बावजूद चुनाव आयोग ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget